
Aaj ka Rashifal 3 March 2026: आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के भीतर आज क्रिएटिविटी देखी जाएगी। संतान के स्कूल से उनकी शिक्षा को लेकर कोई अपडेट मिल सकती है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होगा, आपको सलाह है कि ओवरथिंकिंग करने से बचें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के घर में आज बदलाव देखा जा सकता है। नौकरी में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। मन का किया गया आपके लिए आज भारी साबित हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, सलाह है कि शांति से मामले को सुलझाएं। घर में वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि देखी जाएगी। आज आप किसी छोटी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। संभव है कि ये वायु यात्रा हो। दोस्तों के साथ कुछ अनबन की स्थिति होगी। आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपके लिए सहयोगी साबित होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति आज थोड़ी अस्थिर रहेगी जिसके कारण आपके बचत में कमी होगी। परिवार में सुख की कमी होगी। विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से दिक्कत हो सकती है। आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, सलाह है किसी को अपनी योजनाएं ना बताएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों में आज सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता दिखेगा। बिजनेस से संबंधित यात्रा संभव है। इस समय कोई आपकी मदद कर सकता है, आपको सलाह है कि किसी की बातों पर तुरंत यकीन ना करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का आज धन खर्च बढ़ सकता है। डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी है। आंखों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है। आपको सलाह है कि आज किसी से बहस ना करें वरना लीगल मैटर में फंस सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रुके हुए कम पूरे होंगे। किसी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आप यात्रा की योजना कर सकते हैं, हो सकता है कि ये यात्रा बिजनेस से जुड़ा हो।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। आप स्विच करने का सोच सकते हैं। आपको सलाह है कि सही मौके का इंतजार करें। कोई अपना आपके साथ दगा कर सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलने वाला है। समय आपके लिए अच्छा है लेकिन किसी भी तरीके की लापरवाही करने से बचें। आपका मन आज थोड़ा बेचैन हो सकता है, मंदिर जाने से मन हल्का महसूस होगा। पिता के सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के जीवन में अचानक से कष्ट आ सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने के संकेत हैं। आज आपका किसी और को सलाह देना हानिकारक साबित हो सकता है। लोगों को पहचानना सीखें, बातों में ना फंसें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस में लगे हुए लोगों को घाटा हो सकता है। संभव है कि आपको मनचाही वस्तु प्राप्त ना हो। थकान के कारण सिर भारी हो सकता है। सलाह है कि पत्नी से विवाद करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज दुख का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। ज्यादा बोलना आपके लिए गलत होगा। आपको सलाह है कि आध्यात्म की ओर झुकें और सभी कष्टों को ईश्वर के ऊपर छोड़ दें।
Connect with India's best astrologers




