
आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र और करियर में आ रही बाधाओं का नाश होता है और सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं।
यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है, छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी हो जाती है तो आमलकी एकादशी पर माता तुलसी को सुहागिन सामग्री भेंट करें, इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और समझदारी बनी रहेगी।
केवल आमलकी एकादशी पर ही नहीं बल्कि साल में हर एकादशी पर दान-पुण्य करना और जरूरतमंदों को भोजन कराना विशेष लाभकारी माना गया है, ऐसा करने से घर से आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
आमलकी एकादशी के दिन श्रीमद्भागत कथा का पाठ करना चाहिए या फिर श्रवण भी किया जा सकता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
जिन लोगों के घर में कलेश की स्थिति से तनाव उत्पन्न होता है, उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में पान के पत्ते पर ऊँ विष्णवे नम: मंत्र लिखकर श्रविष्णु को अर्पित करें।
Connect with India's best astrologers




