
मेष राशि के लोगों को इस दिन लाल दाल का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि के लोग चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचाव के लिए सफेद तिल और सरसों के दाल का दान कर सकते हैं।
मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के दौरान मैदे और काले तिल का दान कर सकते हैं।
कर्क राशि के लोगों को चावल और काले तिल का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए गेहूं और घी का दान शुभ होगा।
कन्या राशि के लिए हरी दाल और नारियल का दान करना लाभकारी है।
तुला राशि के लोग नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति के लिए चावल और चीनी का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दौरान नारियल और सात प्रकार के अनाज का दान कर सकते हैं।
धनु राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान कांस की कटोरी में गेहूं का दान करना चाहिए।
मकर राशि के जातक इस दिन छाया दान कर सकते हैं, आसान शब्दों में कहें तो सरसों के तेल में खुद की छवि को देखकर उसे दान कर दें।
कुंभ राशि के लोगों को इस दिन काले तिल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
मीन राशि वालों को इस दिन सात प्रकार के अनाजों का दान करना चाहिए, साथ में गेहूं और घी में दान कर सकते हैं।
Connect with India's best astrologers




