
Holi 2026: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास में आने वाली पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शत्रुता को मिटाकर मित्रता को बढ़ावा दिया जाता है और पुराने मतभेदों को क्षमा कर नए रिश्ते की शुरुआत की जाती है। इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखते हैं। होली का त्योहार ना केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है। कहते हैं कि होली पर राशिनुसार गुलाल लगाने से रिश्तों में मिठास आती है और ईश्वर से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं कि मेष से मीन राशि वालों को इस दिन किस रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को होली पर पीले और लाल रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को होली पर चमकीले सफेद रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग होली पर हरे, गुलाबी और सफेद रंग के गुलाल से खेल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को लाल और नारंगी रंग के गुलाल का उपयोग करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को पीतांबरी और लाल रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक नीले, सफेद और गुलाबी रंग के गुलाल से होली खेल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग होली पर चटक लाल रंग और सफेद रंग के गुलाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग होली पर लाल, पीले और केसरिया रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पीले, लाल और गुलाबी रंग के गुलाल से होली खेलनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोग होली पर नीले रंग के गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग होली पर जामुनी या बैंगनी रंग के गुलाल से खेल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों को होली पर केसरिया, गोल्डन रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
Connect with India's best astrologers




