
Holi 2026: इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग है। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन ही लगता है, बता दें कि ये ग्रहण सिंह राशि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण का समय 3 मार्च की शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। होली के दिन कई शुभ संयोग बनने जा रहा है।
होली के पर्व के पीछे कई पौराणिक कथाएं मान्य हैं, कहीं बताया गया है कि इसी दिन पहली बार भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ पहली बार फूलों की होली खेली थी। वहीं, भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए स्वयं श्रीहरि प्रकट हुए थे, जिसे होली का पर्व कहा गया और एक कथा ये भी है कि बाल कृष्ण को मारने के लिए कंस ने पूतना को भेजा था, लेकिन कान्हा ने छल से पूतना का वध कर दिया जिससे ब्रजवासियों ने होली खेली। चलिए जान लेते हैं कि इस साल होली पर कौन-कौन से संयोग बनेंगे जिसमें होली खेलना और ईश्वर की उपासना करना शुभ और लाभकारी होगा।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 4 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट तक।
विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से लेकर 3 बजकर 16 मिनट तक।
अमृत काल मुहूर्त - 5 मार्च की रात्रि 12 बजकर 54 मिनट से लेकर 2 बजकर 32 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त - 5 मार्च रात्रि 12 बजकर 7 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक।
Connect with India's best astrologers




