
वृषभ राशि
वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र और शनि की युति होने वाली है। ये समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, आपके करियर में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इस समय आपका परिश्रम सीनियर्स को नजर आएगा जिससे प्रमोशन योग भी बनते नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। हालांकि धन खर्च भी बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के छठे भाव में शुक्र-शनि की युति होगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को पराजित करेंगे, आपका कोई काम नहीं रुकेगा। पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा। करियर में माता की ओर से सहयोग मिलेगा। लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखना होगा। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं।
मकर राशि
मकर राशि के तीसरे भाव में शुक्र-शनि की युति होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जा सकती है। जो लोग फैमिली बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आपकी योजनाएं अब लागू हो सकेंगी। प्रेम जीवन में समझदारी बढ़ेगी और पुराना तनाव खत्म होगा।
Connect with India's best astrologers




