
Moles on Face: ज्योतिषशास्त्र के आधार पर आपकी प्रवृत्ति, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। इसी का एक अंग है सामुद्रिक शास्त्र जिसके द्वारा आपके शरीर के बनावट, कद और ढांचे के द्वारा आपके भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाना आसान हो जाता है।
शरीर की बनावट, कद, ढांचे और आपके शरीर पर मौजूद तिल से आपके भविष्य के बारे में काफी हद तक सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा बताया जा सकता है। ये शास्त्र कहता है कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने के अलग-अलग महत्व होते हैं, किसी अंग पर तिल होना शुभ माना जाता है, तो किसी अंग पर तिल होने से अशुभ परिणाम भी देखे जाते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताते हैं कि पुरुष और महिलाओं के किस अंग पर तिल होना शुभ संकेत देता है।

माथे पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के माथे के बीच तिल होने से व्यक्ति बुद्धिमान होता है। माथे पर तिल होने से व्यक्ति उदार विचारधारा का होता है, अच्छी प्रवृत्ति का होता है और अपनी मेहनत के जरिए सफलता हासिल करता है। यदि तिल माथे के दाहिने ओर तो ये अधिक शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं।

गर्दन पर तिल
जिन लोगों के गर्दन पर तिल होता है, वे लोग बहुत भाग्शाली होते हैं। इन लोगों में संगीत और नृत्य की कला देखी जाती है। इसके अलावा ये लोग अपनी बातों से सामने वाले को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।

नाक पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र में नाक पर तिल होना शुभ माना गया है। यदि किसी व्यक्ति के नाक के दाहिने ओर तिल हो तो वह भाग्यशाली होता है और कम मेहनत के जरिए ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इन लोगों के चेहरे पर एक अलग प्रकार का तेज देखने को मिलता है।

कान पर तिल
माना जाता है कि जिस व्यक्ति के कान पर तिल होता है, वह भौतिक सुखों को प्राप्त करता है और अपनी बुद्धिमानी से लोगों का भरोसा जीत लेता है। ऐसे लोगों के सुझाव अक्सर लोगों को संकट से बाहर निकाल लेते हैं।

गाल पर तिल
यदि किसी व्यक्ति के गाल पर तिल है, खास कर दाहिने गाल पर तो वह व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। इनकी किस्मत से ये धन कमाते हैं और वैवाहिक जीवन भी सुखी व्यतीत करते हैं। इन लोगों को खूब फेम मिलता है।
Connect with India's best astrologers




