
Saptahik Rashifal 12 to 18 January: ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है, तो कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आया है। ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा साबित होगा।
साप्ताहिक राशिफल में शुरुआत का समय ग्रहों की चाल के चलते कुछ मामलों में मिला-जुला रहने वाला है। इस समय पर चंद्रमा का गोचर आपके आपसी रिश्तों की परीक्षा भी लेगा और आप इस दौरान स्वभाव में थोड़े कठोर रहेंगे। यह सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागेगी और आप अपने कामों को पूरे जोश के साथ करेंगे। नौकरी में इस दौरान सप्ताह के अंतिम पड़ाव में कुछ चीजें आपको बदलाव से भर सकती हैं। इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में नई बातें सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है लेकिन ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लिया जाए।
उपाय - मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी।
साप्ताहिक राशिफल में वृषभ राशि वालों के लिए चंचलता से भरा रहने वाला है। राशि स्वामी आपको प्रतिस्पर्धा की ओर ले जा सकते हैं। अब जरूरत होगी कि धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ा जाए। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच कर ही काम करें क्योंकि विरोधियों का असर भी काफी विशेष डालेगा। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखना होगा जिससे परेशानी उत्पन्न ना हो। छात्रों के लिए ये समय एकाग्रता को बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होगा अन्यथा सफलता आसान नहीं होगी।
उपाय - मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और सफेद वस्त्र पहनें।
साप्ताहिक राशिफल में मिथुन राशि वालों के लिए शुरुआती समय मस्ती का असर लाएगा। इस समय आपके मन के अनुकूल कुछ काम होने वाले हैं। दोस्तों के साथ कुछ नए कामों को करने के साथ-साथ घूमने फिरने के लिए तैयार रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आया है। आपकी वाणी और बुद्धि से कई रुके हुए काम पूरे होंगे। सप्ताह के दूसरे भाग से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं यहां गोचर की स्थिति आपको कंपटीशन में डाल देने वाली है। प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, इसी के साथ ही सेहत पर भी ध्यान देना होगा। पहले आपके द्वारा की गई लापरवाही अब समस्या देने वाली हो सकती है।
उपाय - बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएँ और हरे रंग का प्रयोग करें।
साप्ताहिक राशिफल में कर्क राशि वाले इस समय अपने घर परिवार में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इस समय के दौरान माता पक्ष की ओर से प्रेम पारिवारिक जीवन में हल्के मतभेद हो सकते हैं। माता पिता या जीवनसाथी के साथ कुछ न कुछ बातें बनी रह सकती है। जितना हो सके शांति तरीके से बात करें जिससे रिश्ते मजबूत रह पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी पर इस टाइम पर घर परिवार के खर्चों के मामले में राहत कम ही मिल पाएगी। इस समय कुछ दोस्तों का साथ घूमने फिरने कि प्लानिंग मौका देने वाला है।
उपाय - इस सप्ताह के दौरान ॐ हनुमते नमः का जाप विशेष प्रभाव देगा।
साप्ताहिक राशिफल में शुरुआत का समय आपको मेहनत में लगातार बने रहने की जरूरी है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे शुरुआत में दबाव महसूस होगा पर फिर भी आगे चलकर फायदा होगा। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है। संबंधों में मधुरता आएगी पर कोशिशें भी लगी रहने वाली हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है उधार देने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस जोश में आकर अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।
उपाय - सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह शहद का दान करना शुभ साबित होगा।
साप्ताहिक राशिफल में यह सप्ताह इमोशनल लेवल पर कुछ उतार चढ़ाव बने रह सकते है। छोटी छोटी बातों पर मन परेशान हो सकता है इसलिए अपने लोगों के साथ दिल की बातों को शेयर करना आपको कई तरह से राहत देने वाला है। काम के मामले में ये सप्ताह आपके लिए स्थिरता को देने वाला हो सकता है। वैसे तो काम का दबाव अधिक रहने वाला है पर फिर भी स्थिति आपके लिए खास रहेगी। व्यापार में सोच समझकर कदम उठाएं किसी पर अंधा विश्वास न करें।
उपाय - सोमवार को शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें तथा "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
साप्ताहिक राशिफल में यह सप्ताह आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा। आपके नेतृत्व गुण सामने आएंगे और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है साथ ही घर में मेहमानों का आना जाना चहल पहल को देने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने का समय रहेगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा बस व्यर्थ के ईगो से बचें।
उपाय - रविवार को सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।
साप्ताहिक राशिफल में इस समय ग्रहों की स्थिति मिले-जुले असर देने वाली है। इस सप्ताह मेहनत और अनुशासन का मिलाजुला रंग रहने वाला है। आप जिस काम में लगे हैं और उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं तो उसमें कुछ न कुछ अनुकूलता दिखाई दे सकती है। काम के मामले में नौकरी में आपके काम को देखा जाएगा इसलिए किसी भी तरह के शार्टकट से बचें। घर पर अपनों के साथ कुछ न कुछ मिलेजुले असर रहेंगे पर फिर भी सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजना बन सकती है जो धीमे ही सही पर सहायक बनी रहेंगी।
उपाय - हरी मूंग दाल का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।
साप्ताहिक राशिफल में आपको शनि देव का आशीर्वाद मिल सकता है। कुछ न कुछ चीजें आपके लिए अनुकूल होती दिखाई देने वाली हैं। कई काम एक साथ आने से मन थोड़ा उलझ सकता है पर फिर भी आप इन कामों को समझदारी से संभाल ही लेंगे। धन के मामले में अपनों की ओर से कुछ सहयोग भी मिल सकता है। काम के लिहाज से इस समय अधिकारियों के साथ लंबे समय तक लगा रहना होगा उनसे सहयोग भी मिलेगा। कारोबारियों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। फैमली लाइफ में कंडीशन आपके लिए खास होने वाली है।
उपाय - मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल में कुम्भ राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम की भागदौड़ को दे सकता है। इस समय कुछ लंबी ट्रैवलिंग भी हो सकती है जिसके कारण थकान भी बढ़ने वाली है। स्थान बदलाव की स्थिति बनी रहने वाली है। खर्च की स्थिति सप्ताह के शुरु में आप को ज्यादा प्रभावित कर सकती है लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में स्थिति अनुकुल रह सकती है। जो लोग रिसर्च, टेक्निकल या गुप्त कार्यों से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलेगी। व्यापार में सोच समझकर ही कुछ फैसले लें इस दौरान व्यर्थ की बातों से बचें और नियमों की अनदेखी न होने दें।
उपाय - भगवान शिव का नाम जप करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
सप्ताह के शुरु में मीन राशि वाले लोग कुछ मामलों में जोश से भरे रहेंगे। ऐसे में आप खर्चों की स्थिति से भी प्रभावित रहेंगे। इस समय पर अगर हो सके तो भागमभाग में कुछ बातों की अनदेखी से बचने की जरुरत भी होगी। ये समय घर और बाहरी मामलों में आपके लिए परिवर्तन लेकर आ सकता है। इसी के साथ घर पर बच्चों के साथ कुछ अधिक समय बिताना भी होगा। कुछ पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात आपके लिए सुकून को बढ़ा सकती है। सेहत का ख्याल रखें ब्लड प्रेशर या तनाव से जुड़ी समस्या को खुद पर बहुत अधिक हावी न होने दें।
उपाय - गणेश जी के 11 नामों का जाप करें और हरी दूब को उन्हें अर्पित करें।
Connect with India's best astrologers




