
Aaj ka Love Rashifal 20 February 2026: आज का मेष प्रेम राशिफल, वृषभ प्रेम राशिफल, मिथुन प्रेम राशिफल, कर्क प्रेम राशिफल, सिंह प्रेम राशिफल, कन्या प्रेम राशिफल, तुला प्रेम राशिफल, वृश्चिक प्रेम राशिफल, धनु प्रेम राशिफल, मकर प्रेम राशिफल, कुंभ प्रेम राशिफल, मीन प्रेम राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्यार के मामले में परेशानी देने वाला हो सकता है। आपके रिश्तों में किसी तीसरे के कारण हस्तक्षेप हो सकता है जिसके कारण आपका मन बेचैन रहेगा। पार्टनर की ओर से समय थोड़ा कम मिल सकता है, रिश्ते में शांति बनाए रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धीमी शुरुआत वाला रह सकता है। आपके अपने रिश्ते में कई प्रकार के एफर्ट लगाएंगे। लेकिन आपको आज सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि बड़े लोगों की नजरों में आपका रिश्ता आ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज कोई अचानक से पसंद आ सकता है। कार्यक्षमता पर किसी से बात करके आपका मन प्रसन्न महसूस कर सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़े विवाद आ सकते हैं, क्योंकि आप कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। अचानक से योजना बनेंगी, दांपत्य जीवन में कामकाज के साथ-साथ अच्छे पल बिताएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है, पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव करने से बचें। जीवनसाथी पर शक करना फिजूल होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज की स्थिति सामान्य रहने वाली है। दांपत्य जीवन में पार्टनर समय की मांग कर सकता है। कहीं जाने का प्लान कर सकते हैं। रिश्तों में स्थिति सामान्य रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोग आज विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि बहस ना करें। पार्टनर की बातों पर सहमति बनाने से शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिली-जुली स्थिति वाला रहेगा। किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है। दोस्तों के साथ दिल की बातें हो सकती है। आज आप कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के दांपत्य जीवन में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर को आप समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि शाम में समय बिताने से हालात बेहतर होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लव लाइफ में आज भागदौड़ वाली स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आकर्षण बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में आज स्थिति सुखद रहने वाली है। लेकिन कुछ बड़े सदस्य रिश्ते में नियम को लेकर अनुशासन बनाए रखने की बात करेंगे जिससे स्थिति मुश्किल वाली हो सकती है। सलाह है कि बाहर जाएं और साथ में समय बिताएं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लव लाइफ में आज चंचलता बनी रहेगी। आपको सलाह है कि मजाक में गलत बातें ना बोल जाएं। आप कहीं घूमने का प्लान करेंगे लेकिन वह योजना लागू नहीं हो पाएगी।
Connect with India's best astrologers




