
Aaj ka Love Rashifal 22 February 2026: आज का मेष प्रेम राशिफल, वृषभ प्रेम राशिफल, मिथुन प्रेम राशिफल, कर्क प्रेम राशिफल, सिंह प्रेम राशिफल, कन्या प्रेम राशिफल, तुला प्रेम राशिफल, वृश्चिक प्रेम राशिफल, धनु प्रेम राशिफल, मकर प्रेम राशिफल, कुंभ प्रेम राशिफल, मीन प्रेम राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के लोग आज पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप साथ में किसी धार्मिक कार्य को करेंगे जिसमें आपका मन लगेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में गहराई आएगी। भाग्य आपको नजदीक लाएगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के प्रेम जीवन में अचानक से धोखे की स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं, हिंसा हो सकती है। शक के कारण बेवजह की परेशानी बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के प्रेम जीवन में लव विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार आपके रिश्ते से सहमत होगा। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनेगी। किसी लीगल मैटर में आप फंस सकते हैं। ये समय आपके लिए कष्टदायक रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन खूब प्यार लेकर आएगा। लव रोमांस में गहराई देखी जाएगी। आपको सलाह है कि रिश्तों को मजबूत करने के लिए पार्टनर को उपहार दें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में अधिक समय देने से प्रेमी के साथ संतुलन बिगड़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज प्रेम जीवन में बैलेंस बनाए रखना होगा वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज कहीं पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। छोटी यात्राएं संभव हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लव लाइफ में आज खर्च बढ़ेगा। आज आप पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं, हालांकि इसके कारण परिवार में विवाद की स्थिति भी बनेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के जीवन में किसी स्वार्थी इंसान की एंट्री हो सकती है, आपका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको सलाह है कि सावधानी बरतें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। आपको सलाह है कि अपने साथी के खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग जितने हो सके उतना टाइम अपने पार्टनर को दें वरना साथी नाराज हो सकते हैं। रोमांटिक डेट प्लान करना रिश्ते में निखार लेकर आएगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के जीवन में लड़ाईयां अधिक बढ़ सकती हैं। आज आपका पार्टनर आपको भला बुरा कह सकता है। हो सके तो साथी से दूरी बनाकर रहें।
Connect with India's best astrologers




