
Aaj ka Rashifal 22 February 2026: आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफस, कुंभ रासिफल, मीन राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मबल से भरपूर रहेगा। आप अंदर से प्रेरित महसूस करेंगे और इसका असर आपके कार्यक्षेत्र व व्यापार पर सकारात्मक रूप से दिखेगा। बिज़नेस में सुधार होगा। परिवार में संतान की खुशी के लिए वाहन खरीदने की संभावना है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
आज आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। किसी बात को लेकर भ्रम और अनावश्यक चिंता बनी रह सकती है। धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर भरोसा न करें। सोच-समझकर बोलें। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को निरंतर प्रयास करना होगा।
मिथुन राशि
आर्थिक दृष्टि से आज लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात रिश्तों में मिठास लाएगी। घरेलू मामलों को बाहर न जाने दें। कामकाज में लापरवाही भविष्य में परेशानी दे सकती है। माता-पिता के सहयोग से रुका कार्य पूरा होगा।
कर्क राशि
आज आपको उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा और काम में तेजी आएगी। वित्तीय स्थिति बेहतर बनाने के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव है। संतान से किया वादा निभाना आवश्यक होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि
आज आपको भाग्य का समर्थन मिलेगा और अटके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यर्थ चर्चाओं से दूर रहें। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। जो लोग बैंक से लोन लेने का विचार कर रहे हैं, उनके प्रयास अनुकूल होंगे।
कन्या राशि
आज संयम और सतर्कता जरूरी है। संतान की संगति पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पुराने लेन-देन का समाधान मिल सकता है। शौक पर खर्च करेंगे, लेकिन बजट संतुलित रखें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शांत और संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी का साथ मानसिक मजबूती देगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मां की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। दोस्तों के साथ समय बिताना राहत देगा।
वृश्चिक राशि
आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, परंतु उन्नति के अवसर भी रहेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। नौकरी की तलाश में सकारात्मक संकेत हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यक्रम में प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात संभव है।
धनु राशि
आज आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। उधार लेने से बचें। कार्यस्थल पर स्पष्ट संवाद रखें। यात्रा की योजना बन सकती है। पुराने अनुभव सही निर्णय लेने में सहायक होंगे।
मकर राशि
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। कार्यों को टालने से बचें। संतान की भावनाओं को समझें। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। आसपास के लोगों की नीयत पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साझेदारी में कागजी प्रक्रिया ध्यान से पूरी करें। संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है।
मीन राशि
आज के दिन निवेश से लाभ मिल सकता है। व्यापार में सफलता के संकेत हैं। रुका धन वापस आ सकता है। प्रेम संबंधों में खुशियां रहेंगी। आपकी मधुर वाणी प्रभाव डालेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें।
Connect with India's best astrologers




