
Amalaki Ekadashi: फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व होता है क्योंकि मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु स्वयं आंवले के वृक्ष में वास करते हैं। इस साल आमलकी एकादशी तिथि 26-27 फरवरी की रात्रि 12 बजकर 33 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 27 फरवरी की रात्रि 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। व्रत का पारण 28 फरवरी को किया जाएगा। साल में कुल 24 एकादशी के व्रत आते हैं और ये सभी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं। यदि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इस दिन तुलसी माता की विशेष उपासना करनी चाहिए क्योंकि ये श्रीहरि की प्रियतमा हैं और उनकी परमभक्त हैं। ऐसे में तुलसी माता के लिए राशिनुसार उपाय करने से श्रीहरि प्रत्यक्ष रूप में आप को आशीर्वाद देंगे।
मेष राशि
आपको आमलकी एकादशी के दिन तुलसी जी को लाल चुनरी और लाल गुलाब अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दिन संध्याकाल में घी का दीपक जलाना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आमलकी एकादशी पर लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस खास अवसर पर माता तुलसी को सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को माता तुलसी को पेड़े को भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को माता तुलसी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को माता तुलसी को खीर का भोग लगाना चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आमलकी एकादशी के दिन माता को लाल रंग की चूड़ियां चढ़ा सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोग इस दिन तुलसी स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस दिन माता तुलसी के आगे 5 घी के दीपक जलाने चाहिए।
कुंभ राशि
आपको आमलकी एकादशी के दिन सिंदूर समेत श्रृंगार सामग्री माता को अर्पित कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग इस दिन माता तुलसी को मेवे का भोग लगा सकते हैं।
Connect with India's best astrologers




