
मिथुन राशि
मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, इस दौरान आपका भाग्य आपको सपोर्ट नहीं करेगा, आपको अपने पिता के सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सरकारी अधिकारी से आपका विवाद हो सकता है, सलाह है कि शांति बनाए रखें। घूमते समय अपने समान का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के चौथे भाव में सूर्य नक्षत्र गोचर करेंगे, इस समय आपका मन खराब रह सकता है, घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के सेहत का अधिक ध्यान देना होगा। घर में पानी से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी बड़े सदस्य के कारण तनातनी का माहौल बन सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के बारहवें भाव में सूर्य चाल परिवर्तन कर रहे हैं, इस दौरान आपके धन खर्च में वृद्धि देखी जा सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देना होगा, हड्डियों पर चोट लगने की संभावना है। इस समय कहीं ना कहीं आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आएगी। पिता की सेहत बिगड़ सकता है।
Connect with India's best astrologers




