
Saptahik Prem Rashifal 23 Feb to 1 Mar 2026: फरवरी के इस सप्ताह में कुछ राशियों के लिए प्रेम का आगमन होता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं कुछ जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम के लिहाज से संघर्ष से भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह प्रेम को देखते हुए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए प्यार की बातें खास रहने वाली हैं । दिल अपने प्यार से प्रसन्न होगा। इस सप्ताह अपने जीवन साथ को लेकर किसी लंबी ड्राइव के लिए निकल सकते हैं । भावनाएं गहरी होने वाली हैं प्यार में जुनून भी बढ़ने वाला है। इस सप्ताह के दूसरे भाग से आप अपने रिश्ते में को लेकर कुछ स्पेशल भी फील करेंगे। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अचानक ही किसी का साथ मिल सकता है।
इस सप्ताह वृष राशि वालों के लिए प्यार की बातें खास रहने वाली हैं और आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह आप दिलों के मामले में ज्यादा तोल मोल से बचें, क्योंकि इस दौरान रिश्तों को समर्पण की जरूरत है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में अपने जीवन साथी के साथ कुछ सामाजिक या मांगलिक कामों में शामिल हो सकते हैं या फिर किसी यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। शुरु में कुछ बातें दिलों को परेशान कर सकती हैं। इस समय जरूरत होगी कि बाहरी लोगों से अधिक अपने साथी की ओर ध्यान दिया जाए। अपने जीवन साथी के साथ बातचीत करने उनके लिए कुछ करने से भी प्यार को मजबूत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य के दौरान प्रेमी की ओर से कुछ चीजों की प्राप्ति खुशी भी देने वाली है।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह सिंह राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में किसी के प्रति आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। दिलों में नई ऊर्जा और रोमांच रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यात्रा के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आप का रिश्ता बाहरी लोगों के चलते कुछ समस्या का शिकार हो सकता है, इसलिए इस समय बहुत ध्यान से प्यार को संभालने की जरूरत होगी।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए प्यार में कुछ रोमांच की स्थिति तो बनी ही रह सकती है। इस समय जो अकेले हैं उन्हें किसी से मुलाकात का अवसर तो मिलेगा ही, साथ ही रिश्ते में लगाव भी अपना अलग ही असर दिखाएगा। रिलेशनशिप में इस सप्ताह जरूरी है कि एक दूसरे की बातों पर भरोसे को कायम रखा जाए, क्योंकि कोई छिपी बात सामने आ सकती है।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह का आरंभिक समय प्रेम में कुछ न कुछ मुश्किलों की स्थिति दे सकता है। अपने साथी की सेहत या उसके व्यवहार के चलते भी चिंता रह सकती है। सप्ताह के मध्य से चीजों सुधार की ओर बढ़ने लगेंगी। प्यार फिर से गहराई लेने वाला है। इस सप्ताह अपने रिश्ते को सहेज कर रखने के लिए बार-बार प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह वृश्चिक राशि वाले प्यार में रहेंगे कुछ ज्यादा ही रोमांचित रहेंगे। ऐसे में कहीं बाद में कुछ दिक्कतें न उत्पन्न हों इसका ध्यान शुरुआत से ही रखना होगा। अगर अपने प्यार का इजहार भी करना है तो जितना हो सके सौम्य और नम्रता बनाए रखें। अपने रिश्ते में किसी तीसरे से सलाह लेने से अभी बचें। सिंगल के लिए जरुरी है कि इस समय ज्यादा मनमौजी होने से बचें, क्योंकि आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह धनु राशि वालों के लिए स्थिर और गंभीर प्रेम का समय है। आप रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का सोच सकते हैं, पर इस दौरन घर परिवार की बातें भी अपना असर डाल सकती हैं। मन को बेकार की बातों से दूर रखें। वैवाहिक जीवन में आप इस दौरान घर परिवार की जिम्मेदारी के चलते अपने रिश्ते को ज्यादा समय न दे पाएं, प्रेम हो या जिम्मेदारी दोनों को समय देना जरुरी है तभी बातें संभली रहेंगी।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह मकर राशि वाले कुछ बातों में तो जिद करेंगे लेकिन पार्टनर के आगे इनकी जिद कम ही चल पाएगि। सिंगल लोगों के लिए परिवार की मदद से रिश्ता तय होने की संभावना है। सप्ताह के दूसरे भाग में जीवन साथी के साथ घूमने फिरने का मौका बना रहने वाला है। इस समय किसी मांगलिक कामों में शामिल होने का समय होगा।
साप्ताहिक लव राशिफल में इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए प्यार भरे पल यह सप्ताह रोमांटिक सरप्राइज लेकर आ सकता है। जीवन साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी ओर एक दूसरे के करीब भी आएंगे। प्यार में सिंगल लोगों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में घर-परिवार में होने वाले कुछ कार्यक्रमों के कारण एक दूसरे का सहयोग बनाते हुए काम करेंगे।
मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह की स्थिति प्यार के मामले में होने वाली है खास। इस समय के दौरान घर के कामों के लिए लंबी यात्रा बनी रह सकती है। इस समय पर आप रिश्तों के मामले में रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। पार्टनर के साथ आध्यात्मिक या गहरी बातचीत भी बनी रहने वाली है। किसी रचनात्मक या आध्यात्मिक व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इस समय किसी से जल्दबाजी में वादा न करना ही समझदारी होगी।
Connect with India's best astrologers




