Logo
बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान
Thumbnail
Thumbnail
Thumbnail
Thumbnail
4+
Source of Spiritual Peace and Inner Strength

बड़ा मंगल विशेष पूजा एवं हनुमान अनुष्ठान

Tue 23 June 2026
Lete Hanuman Temple, Prayagraj
Prasad Box
4.8(648 Reviews)

10,000+ Devotees have participated in Pujas

Benefits

 

  • रुके हुए कार्यों में सफलता
  • शत्रु एवं बुरी शक्तियों से रक्षा
  • कानूनी विवादों से राहत 
  • ग्रह दोष से मुक्ति
  • मानसिक तनाव से मुक्ति
  • व्यापार, नौकरी एवं धन लाभ 
  • परिवार में सुख-शांति 

Description

बड़ा मंगल क्या है?

 

  • बड़ा मंगल ज्येष्ठ महीने के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाने वाला भगवान हनुमान का अत्यंत पवित्र पर्व है। इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के संकट, रोग, भय और ग्रह से संबंधित बाधाएँ दूर होती हैं। बड़ा मंगल के इतिहास की बात करें तो इसके संदर्भ पौराणिक कथाओं में देखने को मिलते हैं। कथा के अनुसार महाभारत काल में भीम को अपनी शक्ति पर बहुत अभिमान था। तब भगवान हनुमान ने वृद्ध वानर का रूप धारण कर भीम का अहंकार समाप्त किया। जब भीम ने हनुमान जी की पूंछ हटाने का प्रयास किया तो वे असफल रहे। तब उन्हें ज्ञात हुआ कि यह कोई साधारण वानर नहीं बल्कि स्वयं पवनपुत्र हनुमान हैं जिन्हें हराना किसी के सामर्थ्य में नहीं है। इसके बाद भीम ने उनकी पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भीम और हनुमान जी का दिव्य मिलन हुआ था, इसलिए यह दिन बड़ा मंगल के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

 

बड़ा मंगल का महत्व

 

  • ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। यह दिन भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड एवं विशेष अनुष्ठान से जीवन के कष्ट, शत्रु बाधा, भय, ग्रह दोष एवं आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।

 

पूजा में क्या-क्या होगा?

 

  •  श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार एवं पूजन
  •  सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा
  •  संकट मोचन अनुष्ठान
  •  रोग, भय एवं शत्रु बाधा निवारण प्रार्थना
  •  विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण

 

बड़ा मंगल पर क्या प्रसाद अर्पित किया जाता है?

 

  • बड़ा मंगल के दिन भगवान हनुमान को विशेष रूप से सात्विक प्रसाद अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा से चढ़ाया गया प्रसाद हनुमान जी को अत्यंत प्रिय होता है और इससे संकटों का निवारण होता है और जन्मों-जन्मों तक के लिए व्यक्ति हनुमान जी के शरण में प्राप्त होता है। आप निम्नलिखित चीजों का प्रसाद बजरंगबली को अर्पित कर सकते हैं। 

 

मुख्य प्रसाद (अर्पित)
 

  • बूंदी एवं लड्डू
  • गुड़ और चना
  • केले एवं मौसमी फल
  • नारियल
  • पान एवं तुलसी
  • पंचामृत

 

हमारी सेवाएं

 

  • मंदिर के प्रांगण में युगान्तरित पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आपके नाम और गोत्र से पूजा संपन्न की जाएगी। 
  • पूजन में उपयोग की जाने वाली सारी सामाग्री पंडित जी की तरफ से दी जाएगी, साथ ही पूर्ण विधि - विधान से पूजन संपन्न किया जाएगा।
  • पूजा संपन्न होने के पश्चात रिकार्डेड वीडियो और फोटो भेजे जाएंगे।

 

प्रसाद

 

  • रक्षासूत्र (कलावा)
  • केसरिया रंग का पवित्र सिंदूर

Temple Details

Temple

लेटे हनुमान जी मंदिर, प्रयागराज

प्रयागराज स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर अपनी विशाल एवं दक्षिणाभिमुखी प्रतिमा के लिए विश्वविख्यात है। इस मंदिर में भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा भूमि स्तर से कुछ नीचे लेटी हुई अवस्था में विराजमान है, जो इसे भारत के अन्य हनुमान मंदिरों से विशिष्ट बनाती है। भगवान हनुमान के बाएं हाथ में गदा तथा दाएं हाथ में श्रीराम और लक्ष्मण का स्वरूप दर्शाया गया है। उनके चरणों के नीचे अहिरावण एवं कामदा देवी के दबे होने का उल्लेख मिलता है, जो अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

यह पावन मंदिर गंगा तट पर, ऐतिहासिक अकबर किले के समीप स्थित है। यह स्थान न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक परंपरा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लंका विजय के पश्चात भगवान हनुमान इस स्थान पर विश्राम करने आए थे। कहा जाता है कि माता सीता के आग्रह पर उन्होंने यहां विश्राम किया, जिसके कारण उनकी प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में स्थापित की गई। यह स्वरूप भगवान हनुमान की सेवा, समर्पण, विनम्रता और अद्भुत शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

आज यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है। विशेष रूप से बड़ा मंगल, हनुमान जयंती तथा अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु यहां भगवान हनुमान से साहस, रक्षा, संकट निवारण, सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं।

Testimonials

Listen to what our beloved devotees have to say about MyJyotish.

Girl testimonial
Puja
Rishab testimonial

Reviews

व्यस्त जीवनशैली के कारण मंदिर जाना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन MyJyotish की मदद से मैं घर बैठे ही पूजा में शामिल हो सका। यह अनुभव सुविधाजनक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से भी बहुत संतोषजनक था।

ऑनलाइन पूजा को लेकर शुरुआत में मुझे थोड़ी शंका थी, लेकिन MyJyotish के साथ मेरा अनुभव बहुत सकारात्मक रहा। पूजा पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई और मैं पूरे समय उससे जुड़ा हुआ महसूस करता रहा।

MyJyotish ऑनलाइन पूजा बुक करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म है। मैंने घर बैठे ही पूजा में भाग लिया और पूरे अनुष्ठान के दौरान स्वयं को आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ महसूस किया। यह अनुभव बहुत सहज, सुविधाजनक और संतोषजनक रहा।

Frequently Asked Questions

Support
User
User
User
Trusted by 1 Lakh Devotees

Booking Closes in:

00Day
00H
00M
00S

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure