हिंदू त्योहार कैलेंडर: भारत के त्योहारों की सूची
हमारी सनातन संस्कृति में हर दिन, हर ऋतु और हर तिथि अपने साथ एक नई ऊर्जा, आस्था और उत्सव का रंग लेकर आती है। हमारी संस्कृति में त्योहार सिर्फ कैलेंडर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का उत्सव है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखते हैं, परिवारों को करीब लाते हैं और जीवन में खुशियों का प्रकाश भरते हैं। हिन्दू धर्म के ये पावन पर्व सदियों से हमारी संस्कृति, मान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा रहे हैं।
हर त्योहार के पीछे एक गहरी कहानी, एक आध्यात्मिक संदेश और जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा छुपी होती है। चाहे वह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हो, या नई शुरुआत का शुभ संकेत, हर पर्व अपने आप में खास है। इन त्योहारों के साथ जुड़ी पूजा-विधि, व्रत, परंपराएं और रीति-रिवाज हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं।
कोई भी त्योहार मनाने या फिर शुभ कार्य को करने के लिए उसकी तिथि और शुभ मुहूर्त बहुत मायने रखता है। आइए जानते हैं कि सालभर के प्रमुख बड़े त्योहारों की सूची, जिसमें तिथि, मुहूर्त, महत्व, पूजा-विधि और उनसे जुड़े खास उपाय शामिल हैं।>