कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा व्रत का पालन करने वाले भक्त भगवान विष्णु का आशीर्वाद अपार सौभाग्य के साथ अर्जित करते है। धार्मिक आयोजन और आध्यात्मिक तपस्या करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा को सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है।इस दिन सत्यनारायण भगवान का पूजन करना, दान कार्य करना और गाय का दान करना भक्त को असीम आनंद और खुशी प्रदान करता। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा बहुत ही मंगलकारी और धनदायक मानी जाती है। यह भी माना जाता है कि कार्तिक माह के दौरान ब्राह्मण भोज अनुष्ठान 100 अश्वमेघ यज्ञ करने के बराबर पुण्य प्राप्त कराता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। जिसके कारण जो कोई भी इस दिन उनका पूजन करता है उसकी समस्त कामनाएं पूर्ण हो जाती है।
हमारी सेवाएँ :
अनुष्ठान से पहले हमारे युगान्तरित पंडित जी द्वारा फ़ोन पर आपको संकल्प करवाया जाएगा। तथा पंडित जी द्वारा पूर्ण विधि -विधान से पूजन संपन्न किया जाएगा।
पूजा के समय हमारे द्वारा वीडियो लाइव टेलीकास्ट पर दिखाया जाएगा।