वसंत पंचमी का पर्व माँ सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन विद्या, बुद्धि, विवेक, संगीत और कला की देवी माँ सरस्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ मास की शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला यह पर्व नई शुरुआत, ज्ञान अर्जन और बौद्धिक उन्नति का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन माँ सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और ज्ञान का प्रकाश प्राप्त होता है।
- वसंत पंचमी पर माँ सरस्वती पूजन का महत्व
वसंत पंचमी के दिन की गई सरस्वती पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है, खासकर विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शिक्षकों, लेखकों, कलाकारों और संगीत साधकों के लिए। इस दिन माँ सरस्वती श्वेत वस्त्रों में विराजमान होकर अपने भक्तों को बुद्धि, स्मरण शक्ति और विवेक का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। विधिवत मंत्रोच्चारण, सरस्वती वंदना और पूजा-अर्चना से मन एकाग्र होता है और अध्ययन में रुचि बढ़ती है। माय ज्योतिष द्वारा 23 जनवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है,
- वसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती का यह विशेष पूजन उन सभी श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी है जो शिक्षा, ज्ञान और बौद्धिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं। माँ की कृपा से जीवन में विद्या, सफलता और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हमारी सेवाएं-
- हरिद्वार तीर्थ क्षेत्र में युगान्तरित पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आपके नाम और गोत्र से वसंत पंचमी पूजन कराया जाएगा।
- पूजन में उपयोग की जाने वाली सारी सामाग्री पंडित जी की तरफ से दी जाएगी, साथ ही पूर्ण विधि - विधान से पूजन संपन्न किया जाएगा।
- पूजा संपन्न होने के पश्चात रिकार्डेड वीडियो और फोटो भेजे जाएंगे।