Aaj Ka Rashifal 03 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 अप्रैल 2026 का राशिफल।
03 April Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 03 April: आज के दैनिक राशिफल में शुक्रवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रहने वाली है। चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में होगा गोचर जिसके चलते रहेगी खास स्थिति। व्याघात नामक कुछ कठोर योग के बनने से कामकाज में बनी रहने वाली है परिश्रम की स्थिति। आज के दिन राहुकाल का समय सुबह 10:57 से 12:30 तक रहने वाली है। आज चंद्रमा सुबह 06:28 तक तो कन्या में रहेंगे लेकिन उसके बाद तुला में प्रवेश कर जाएंगे। अब इन ग्रह गोचर के चलते स्थितियां होने वाली हैं काफी बदलाव से प्रभावित।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए कामकाज वाला तो रहेगा पर साथ में पुरानी चीजों को हटाने का काम भी करेगा। इस समय मेहनत को सही दिशा में लगाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे शुरुआत में दबाव महसूस होगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल सकते बस हिम्मत बना के रखें।
आज आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए नई सीख और अवसर लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है पर अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार में कामकाज बढ़ सकते हैं। अचानक से पुरानी चीजें फिर से सुधारनी पड़ सकती हैं। खुशी का माहौल रहेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
आज का दिन थोड़ा भावनात्मक उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करने से राहत मिल सकती है। काम को लेकर कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन शांत दिमाग से काम लेने पर स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज आपका आत्मविश्वास आपको नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। शिक्षा में छात्रों को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस दौरान मेहनत की कुछ प्रशंसा भी होगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपने निर्णयों पर भरोसा रखने की जरूरत है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मेहनत की बात कहता है। काम में एकाग्रता भ्म्ग न हो इस बात का रखना होगा ख्याल। घर परिवार में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अधिक तनाव से बचें। बच्चों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना होगा। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। आज का दिन आत्मविश्लेषण के लिए भी अच्छा है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपकी सोच और दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। इस समय अपनी समझदारी से उन्हें दूर कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से मन को राहत मिलेगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काम की अधिकता वाला होगा। इस समय भाई बहनों के साथ बातचीत बनी रहेगी। करियर में प्रगति के संकेत हैं और कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा
आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा। मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन निराश न हों। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। आज अनुशासन और धैर्य आपके लिए बेहद जरूरी रहेंगे।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन सामान्य रह सकता है, बस छोटी छोटी बातों को लेकर बहुत ज्यादा सोच विचार से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से बचना आपके लिए जरूरी है।
दैनिक राशिफल अनुसार मीन राशि वालों के लिए दिन कुछ अलग अलग अनुभव दे सकता है। किसी एक स्थान पर खुद को बना रखना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।