Logo

Aaj Ka Rashifal 06 March: आज के दिन लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी इन तीन राशियों पर, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 05 Mar 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 06 March: आज के दिन लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी इन तीन राशियों पर, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

06 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 6 March: आज के दैनिक राशिफल में शुक्रवार का दिन है और चंद्रमा का गोचर रात 10:18 तक चन्द्रमा कन्या के बाद तुला राशि पर गोचर करेगा। इस समय ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी ओर कुछ के लिए सफलता को पाना होगा अनुकूल। मेष के लिए भागदौड़ बढ़ी रहने वाली है, वृष को मिलेगा घर में अपनों का साथ जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल जो दिखा रहा है अपना विशेष प्रभाव।

आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है, चंद्रमा का गोचर हस्त नक्षत्र पर रहेगा सुबह 09:29 तक उस के बाद चित्रा का दिखेगा प्रभाव। गण्ड योग के बाद वृद्धि योग होगा विशेष। तो आइए जानते हैं 6 मार्च का राशिफल क्या कहता है।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रह सकता है लेकिन इस समय भी आप को काफी मामलों को सावधानी से करने की जरूरत होगी। आज के दिन कहीं भी आना जाना है तो अपने साथ जरुरी चीजों को लेकर चलें। कुछ कानूनी मामलों में आपको शामिल होना पड़ सकता है इसलिए ध्यान से काम करें क्योंकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। काम के क्षेत्र में कुछ नए विरोधी सामने होंगे लेकिन आप की कुशलता उन्हें परास्त कर देने वाली भी होगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज के दिन वृषभ राशि वालों को कुछ नए काम तो मिलने की स्थिति है पर साथ ही काम में आप काफी रचनात्मक भी रहेंगे। इस समय आप को अपने दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। घर हो या बाहरी काम आपकी नेतृत्व क्षमता अनुकूल रहने वाली है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं पर इस समय कुछ अनावश्यक खर्च भी अपना असर दालने वाले हैं। घरेलू जीवन में किसी बात को लेकर हल्का तनाव संभव है, जिसे समझदारी से सुलझाया जा सकता है। 

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज आप नए विचारों और योजनाओं से भरे रहने वाले हैं, इस समय आप को कुछ मौके अपनों की ओर से ही मिलेंगे। घर पर कुछ न कुछ बातें आप को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। काम के मामले में आपकी बुद्धिमत्ता और बातचीत करने का कौशल काफी अच्छा रहने वाला है। नए संपर्क आप के काम को विस्तार देंगे पर साथ ही कुछ नाम कमाने के मौके भी आप के पास होंगे। आज घर के रख रखाव या सजावट पर कुछ धन लगा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिल सकती है। 

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आप को मेहनत में लगाए रखने वाला है, इस समय छोटे भाई बहनों के साथ कुछ इमोशनल वादे होंगे तो वहीं कुछ के लिए छोटि मोटी नोकझोंक भी बन सकती है। आज छोटी यात्राओं का योग भी है और इस दौरान आप का मन कुछ ऎसे कामों को करने में भी रमने वाला है जिसमें आप खुद की क्रिएटीविटी को अच्छे से सामने ला सकते हैं। जो लोग इस दौरान नया करने का सोच रहे हैं उन्हें मौके मिल सकता हैं। कामकाज में आज के दिन परिश्रम अधिक रहने वाला है।

सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

चंद्रमा के आपकी राशि में आने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोलेंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कार्यभार से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। निवेश के मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन संतुलन और समझदारी से निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में साझेदारी के कार्यों में लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

आज कामकाज को लेकर कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रह सकती हैं पर ये बातें आप कंट्रोल कर सकते हैं। आपके विचारों की मजबूती ही आपको सफलता दिलाने में सहायक होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। आज के दिन कोई नया निवेश करने का मन भी करेगा पर ध्यान रखें की इन बातों से कोई अधिक बोझ न पड़ जाए। परिवार में किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन

आज भाग्य आपका साथ देगा। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियां आएंगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि कोई बाहरी व्यक्ति आप को परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या का पालन करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा

आज का दिन मेहनत और अनुशासन से सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में लोग आप को कुछ नई बातों से सूचित करवा सकते हैं जिससे आप के लिए जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। व्यापार में लाभ होने के कुछ अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य स्तर पर रहने वाली है, परिवार में बच्चों के शोरगुल का बना रहेगा ऎसे में शांति से काम कर पाना आसान नहीं होगा।  जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन काम के साथ आराम भी जरूरी है।  

कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन वैसे तो धीमा लग सकता है लेकिन अब कुछ न कुछ नयी सूचनाएं आपके पास आ सकती हैं। इस समय पर कोई पुराना मित्र मिल सकता है या उससे बातचीत हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है लेकिन इस समय आत्मविश्वास बना के रखें अपनी उम्मीदों को न खोएं। सामाजिक कामों में भाग लेने का अवसर बना रहने वाला है बस इस दौरान खुद की भूमिका को थोड़ा पीछे ही रखें यानि के काम करें लेकिन प्रशंसा को लेकर ज्यादा लालच न करें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए कुछ बदलावों से प्रभावित रह सकता है। छोटे छोटे काम आप के सामने अचानक से आ सकते हैं जिसके चलते आप अपने लिए कम ही समय निकाल पाएंगे। इस समय कोशिश करें की कोई भी काम कल के लिए न रहे अन्यथा मुश्किल बढ़ सकती है। बच्चों की ओर से स्कूल इत्यादि के बारे में कोई अपडेट आप को मिल सकती है। दोस्तों के साथ प्लानिंग शायद बाद के लिए टालनी भी पड़ सकती है।

Related Puja

शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 23 November 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
109 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 23 November 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
109 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

₹35/min₹5/min
Offline
View all
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 23 November 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
109 devotees have booked this puja
Book Puja
चंद्र ग्रह शांति पूजा
stability in life and strengthening of resolve.

चंद्र ग्रह शांति पूजा

Mon 23 November 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
138 devotees have booked this puja
Book Puja
देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी
Increase In Wealth And Prosperity

देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी

Tue 24 November 2026
Kashi, Uttar Pradesh
285 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure