Logo

Aaj Ka Rashifal 12 April: श्रवण नक्षत्र के साथ साध्य योग का प्रभाव देगा विशेष प्रभाव जानें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 11 Apr 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 12 April: श्रवण नक्षत्र के साथ साध्य योग का प्रभाव देगा विशेष प्रभाव जानें आज का राशिफल

Special Things

Aaj Ka Rashifal 12 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 12 April: श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का होना और साध्य योग की प्रबलता के चलते बनेंगे कुछ काम। आइये जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल।

दैनिक राशिफल में ग्रहों की चाल यह इशारा कर रही है कि जहां मेहनत जरूरी है, वहीं सही समय का इंतजार करना भी उतना ही जरूरी है। कुछ लोगों के लिए दिन मौके लेकर आएगा तो कुछ के लिए सीख देने वाला रहेगा। अगर आप संतुलन बनाकर चलेंगे तो दिन संभल जाएगा।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सुस्ती दे सकती है ऎसे में घर के कामों में आप का रुझान भी कम ही रह सकता है। इस समय पर काम के सिलसिले में यात्राएं भी बहुत अधिक बढ़ने वाली हैं इस दौरान घर के रख रखाव से जुड़े मामले आप पर भारी न पड़े इसके लिए हर बात का रखें ख्याल। 

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

आज का दिन वृष राशि वालों के घर परिवार की स्थिति को बना सकता है कुछ व्यस्तता से भरपूर। दोस्तों के साथ कुछ जरूरी कामों को करने के अलावा करियर की बातें भी साझा करने वाले हैं। घर के बड़ों के साथ कुछ काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बच्चों की उछल-कूद कर सकती है परेशान।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि वाले इस समय थोड़ा संभल कर काम करें। आज के दिन ग्रहों की चाल आप को कर सकती है प्रभावित मन पर बना रहेगा असर। आज आपको अपने अंदर संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी से फैसले लें। रिश्तों में प्यार बना रहेगा, बस बातों को सही तरीके से कहना जरूरी होगा।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि वालों के लिए घर परिवार की स्थिति रहेगी मिलेजुले प्रभाव वाली। आज आप अपनों के साथ जुड़ाव ज्यादा महसूस करेंगे। दिल से जुड़ी बातें आपको खुश भी करेंगी और थोड़ा भावुक भी। छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखेंगे तो दिन ज्यादा सुकून भरा रहेगा।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज आपका दिल थोड़ा ज्यादा नरम रह सकता है और छोटी-छोटी बातें भी आपको अंदर तक असर कर सकती हैं। किसी अपने को लेकर आप गहराई से सोचेंगे, लेकिन हर बात को ज्यादा तूल देने से बचें। समझदारी से काम लेंगे तो माहौल हल्का बना रहेगा।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज के दिन का समय आप को दे सकता है नए लोगों से कुछ नवीन चीजों को समझने की स्थिति। आज आप अपने रिश्तों और करीबियों को लेकर मन ही मन काफी सोचते रहेंगे। भावनाएं आपको थोड़ा धीमा कर सकती हैं, इसलिए हर बात को शांत मन से समझना बेहतर रहेगा जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि वालों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी पर मन के कारक ग्रह चंद्रमा आप को शांति से नहीं बैठने देंगे। आज आपके मन में कई उलझे हुए ख्याल आ सकते हैं। किसी खास रिश्ते या स्थिति को लेकर आप ज्यादा सोच सकते हैं। जरूरी है कि आप हर बात को दिल से नहीं, बल्कि समझ से भी देखें।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा घर के कामकाज के साथ साथ खुद को समय देने के लिए महत्वपूर्ण। आज आप बाहर से मजबूत और अंदर से थोड़ा कोमल महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में आपकी सोच गहरी होगी। अगर आप दिल और दिमाग दोनों को साथ लेकर चलेंगे तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन

धनु राशि वालों के लिए जरूरी है की हर काम पर अच्छे से ध्यान बनाए रखा जाए। आज कुछ कामों में दूसरे का हस्तक्षेप आप को परेशान कर सकता है। घर पर अपनों की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे लेकिन ज्यादा सोचने से खुद को थका सकते हैं। रिश्तों में हल्का नजरिया अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

आज आपके मन में कई छिपी हुई बातें उभर सकती हैं। छात्र इस समय अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे। नौकरी में आज के दिन पद प्राप्ति का योग भी बन रहा है। आप किसी से दिल की बात कहने का सोच सकते हैं, लेकिन हर बात साझा करना जरूरी नहीं होता। सोच-समझकर ही कदम उठाएं।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

करियर के मामले में आज का दिन आप को नए लोगों के साथ काम करने का मौका देगा। इस समय घरेलू जिम्मेदारियों को संभाल पाना आसान न लग पाए। बच्चे अपनी जिद में भी बने रहेंगे। माता पिता के लिए ज्यादा सोचेंगे और उनके लिए कुछ अच्छा करने का मन बना सकते हैं। भावनाएं मजबूत रहेंगी, लेकिन हर चीज में समझदारी रखना जरूरी है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

मीन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का मौका देने वाली है। आज आप अपने काम में मस्त रहेंगे पर ध्यान रखें की इसके चलते अपनी पर्सनल लाइफ को इग्नोर न कर बैठें। लोगों के साथ तालमेल बनाने में लगे रहेंगे। दिल की सुनना अच्छा है पर हर निर्णय सोच-समझकर लें। आपका अनुशासन आपको सही दिशा देगा।

Related Puja

देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी
Increase In Wealth And Prosperity

देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी

Tue 24 November 2026
Kashi, Uttar Pradesh
159 devotees have booked this puja
Book Puja
देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी
Increase In Wealth And Prosperity

देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी

Tue 24 November 2026
Kashi, Uttar Pradesh
159 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
एस्ट्रो रुद्राक्ष

एस्ट्रो रुद्राक्ष

₹20/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
एस्ट्रो अमन

एस्ट्रो अमन

₹20/min₹5/min
View all
देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी
Increase In Wealth And Prosperity

देव दीपावली विशेष – माँ गंगा को समर्पित करें दीपदान एवं चढ़ावा, पंचगंगा घाट, काशी

Tue 24 November 2026
Kashi, Uttar Pradesh
159 devotees have booked this puja
Book Puja
पंचमुखी संकट मोचन- शत्रु बाधा मुक्ति पूजा
Relief is obtained in court cases or disputes.

पंचमुखी संकट मोचन- शत्रु बाधा मुक्ति पूजा

Tue 24 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
153 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 25 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
144 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure