Logo

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: करियर को मिलेगी नई उड़ान इन राशियों को होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 13 Apr 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: करियर को मिलेगी नई उड़ान इन राशियों को होगा फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

Aaj Ka Rashifal 14 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: आज के दिन दैनिक राशिफल अनुसार मंगलवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है। चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेगा। शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग की शुभता बनी रहने वाली है। आज के दिन को राहुकाल की स्थिति दोपहर 03:35 से 05:09 तक है। चन्द्रमा कुंभ राशि पर गोचर करते हुए सभी राशियों को करेगा प्रभावित। 

ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि आज जहां एक तरफ मेहनत और प्रयास बेहद जरूरी रहेंगे, वहीं दूसरी तरफ सही समय का इंतजार करना और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण साबित होगा। 

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहने वाला है और आपके अंदर किसी नए काम को शुरू करने की इच्छा भी काफी मजबूत रह सकती है। आप अपने आत्मविश्वास के बल पर कई बातों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने घर के कामों में आज के दिन उत्साहित रह सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

वृषभ राशि वालों के लिए इस दौरान आज फैसलों को लेने से बचना चाहिए। आप के द्वारा गुस्से में लिए गए फैसले आपको बाद में नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ संबंधों में भी आज आपको थोड़ा संयम रखना होगा क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से माहौल प्रभावित हो सकता है। शांत रहकर आप स्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई चीजों को सीखने, समझने और अपने विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके अंदर जिज्ञासा और रचनात्मक सोच दोनों ही काफी सक्रिय रहेंगे। आप अपने काम को अलग तरीके से करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद ले पाएंगे।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि वालों के लिए परिवार का सहयोग आपके लिए सहारा बनेगा और आपको मानसिक शांति देने में मदद करेगा। कामकाज में कुछ न कुछ प्रगति देखने को मिलेगी पर इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। अगर आप अपने मन की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करेंगे तो आपके अंदर हल्कापन महसूस होगा और तनाव भी कम हो सकता है।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज के दिन सिंह राशि वाले खुद को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप संतुलन बनाए रखते हैं, तो दिन आपके लिए कई अच्छे अवसर भी लेकर आ सकता है और आप किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के करीब पहुंच सकते हैं। आपको यह ध्यान रखना होगा कि आत्मविश्वास कहीं अहंकार में न बदल जाए क्योंकि इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।  

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और प्रयास का सही परिणाम देने वाला साबित हो सकता है, और आपकी लगन और काम के प्रति ईमानदारी की सराहना भी हो सकती है। जो काम आप लंबे समय से कर रहे थे, उसमें अब धीरे-धीरे प्रगति दिखने लगेगी, जिससे आपको संतोष महसूस होगा। 

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में संतुलन बनाए रखने की परीक्षा जैसा हो सकता लग सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि अधिक सोचने से थकान बढ़ सकती है। अगर आप शांत मन से फैसले लेते हैं, तो दिन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ट्रैवल और नए लोगों से मुलाकात का अवसर देता है। आपको काम और निजी जीवन दोनों के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर सकती है और आपको नई ऊर्जा भी दे सकती है। रिश्तों में यदि आप समझदारी और धैर्य से बात करेंगे, तो स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। 

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और अवसरों से जुड़ा हुआ हो सकता है। आपको किसी नए काम या यात्रा का भी अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से आपको मानसिक खुशी और संतुलन मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। काम के क्षेत्र में अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होगी जो अनुकूल रह सकती है।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

मकर राशि वालों के लिए दिन मिला जुला सा होगा। आप इस समय किसी की मदद कर सकते हैं। कुछ बातों का अनुकूल प्रभाव आपके जीवन में भी देखने को मिल सकता है। आज का दिन आपको यह एहसास दिला सकता है कि अच्छे कर्म हमेशा भविष्य में अच्छे परिणाम देते हैं। आज दोस्तों के साथ करियर से जुड़ी बातें भी विशेष रहने वाली हैं।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचारों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का हो सकता है, और आप अपने आसपास के लोगों की मदद करने की कोशिश भी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको खुशी मिलेगी और मन हल्का महसूस होगा। आपको यह ध्यान रखना होगा कि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज की अधिकता से प्रभवित रह सकती है। मन में कुछ दुविधा भी रहेगी की किसी गलती के चलते कहीं किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आज का दिन आपको सोचने और समझने की नई दिशा दे सकता है। नौकरी में लगे लोग आज के दिन काफी भागमभाग से प्रभावित रह सकते हैं।

Related Puja

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
160 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
160 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
View all
गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान
Divine blessings of the Ten Mahavidyas

गुप्त नवरात्रि स्पेशल - अष्टमी और नवमी पर यज्ञ एवं महानुष्ठान

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
160 devotees have booked this puja
Book Puja
गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा
To seek divine protection and overall well-being.

गुप्त नवरात्रि स्पेशल- 10 दिवसीय दशमहाविद्या विशेष चढ़ावा

Tue 21 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
326 devotees have booked this puja
Book Puja
बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान
Strengthen the Planet Mercury

बुध ग्रह प्रबलता एवं सफलता प्राप्ति अनुष्ठान

Wed 22 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
374 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure