14 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 14 March: ग्रहों की चाल आज आपके कामकाज, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर असर डाल सकती है। कुछ लोगों के लिए नए अवसर बनेंगे, तो कुछ को फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। आज शनिवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। दशमी तिथि सुबह 08:11 तक रहेगी उसके बाद एकादशी का आरंभ होगा। आज के दिन राहुकाल का समय सुबह 09:38 से 11:07 तक रहने वाला है। सबह 09:33 तक चन्द्रमा धनु के बाद मकर राशि पर गोचर करेगा। ऎसे में आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए किस तरह के संकेत लेकर आया है।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रह सकता है। किसी जरूरी काम को आगे बढ़ाने की इच्छा तो होगी ही पर साथ ही किसी की प्रेरणा भी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है। अगर आप नया प्रयास शुरू करना चाहते हैं तो पहले पूरी योजना बना लें। दोस्तों के साथ बातचीत या छोटी यात्रा का भी योग बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
आज वृषभ राशि के लोगों को काम करते समय अतिरिक्त सावधानी रखने की जरूरत होगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई काम या फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। आज के दिन की स्थिति आप को पुरानी यादों से भी जोड़ने वाली होगि। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी सही रहेगा। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें और अनावश्यक खर्च से बचें। धैर्य के साथ काम करेंगे तो धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आएगी।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई जानकारी और अनुभव पाने वाला हो सकता है। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कामकाज में आई चुनौती का सामना आप समझदारी से करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। शाम के समय मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर थोड़ा संयम रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से विवाद बढ़ सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों के कारण अपने कुछ काम टालने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखें, जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करना ही समझदारी होगी। इस समय बाहरी चीजों के सेवन पर भी कंट्रोल।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम दे सकता है। आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन निर्णय लेते समय धैर्य जरूरी होगा। कार्यस्थल पर आपकी राय का महत्व रहेगा, हालांकि कुछ लोग आपकी बातों से सहमत न भी हों। फिलहाल किसी बड़े निवेश या नई योजना को शुरू करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
कन्या राशि वालों का दिन व्यस्त रह सकता है, पर आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना भी बनी रहने वाली है। कोई अधूरा काम पूरा होने से संतोष मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना समझदारी होगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने या उनके काम में सहयोग करने का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहते हुए अपना असर दिखाएगा। कुछ मामलों में आप को किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ मिलने के योग भी बनते हैं। कामकाज में प्रगति के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना उपयोगी रहेगा। घर के बड़ों की बातें कभी-कभी सख्त लग सकती हैं, लेकिन उनमें छिपी सीख आपके लिए फायदेमंद होगी। रिश्तों में तालमेल बनाए रखने पर ध्यान दें।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी या चुनौती सामने आ सकती है, जिसे आप धैर्य से संभाल लेंगे। बाहरी लोगों की बातों में आकर परेशान न हों। खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग आपको मानसिक बल देगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
धनु राशि वालों के मन में आज कुछ नया करने की प्रेरणा जाग सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजना बनाने पर विचार करेंगे। किसी यात्रा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। अगर सही समय पर निर्णय लिया तो आगे चलकर लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ बिताया समय मन को संतुष्टि देगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: फिरोजी
मकर राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, जबकि परिणाम अपेक्षा से थोड़ा कम महसूस हो सकता है। ऐसे में निराश होने के बजाय अपने प्रयास जारी रखें। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन अनुशासन से आप उन्हें संभाल लेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा। अचानक खर्च सामने आ सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आय और खर्च दोनों साथ-साथ चल सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम या काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बड़े भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों की मदद से कुछ उलझनें सुलझ सकती हैं। घर में बच्चों की चंचलता से माहौल हल्का और खुशहाल बना रहेगा।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सक्रिय रह सकता है। कई काम एक साथ निपटाने की कोशिश करेंगे और उनमें सफलता भी मिल सकती है। घर के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी और छोटे-मोटे लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं।