Logo

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: समझदारी और धैर्य से संवरेंगे काम और मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 14 Apr 2026 05:00 PM IST
Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: समझदारी और धैर्य से संवरेंगे काम और मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Special Things

Aaj Ka Rashifal 15 April: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: आज के दैनिक राशिफल अनुसार बुधवार के दिन बैशाख माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। चंद्रमा का पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र पर भ्रमण होगा। आज के दिन ब्रह्म योग की प्राप्ति विशेष रहने वाली है दोपहर के बाद इन्द्र योग का असर भी होगा। आज के दिन राहुकाल की स्थिति 12:26 से 02:01 तक रहने वाली है। आज सुबह 09:37 तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर गोचर करेगा।

आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर काम को सही समय पर करना ही सफलता की कुंजी है। जल्दबाजी से बचकर और सोच-समझकर लिए गए फैसले ही आपको बेहतर परिणाम देंगे। रिश्तों और काम दोनों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

मेष (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है और पुरानी बातों को याद करके आप सोच में पड़ सकते हैं। काम में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें, इससे आपका दिन बेहतर तरीके से गुजर सकता है। शाम के समय परिवार के साथ कहीं घूमने या धार्मिक कामों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम

आज आपका मन थोड़ा बेचैनी दे सकता है। अपनों की बातों से भावुक रह सकते हैं कुछ बातों का असर जल्दी हो सकता है। परिवार का साथ आपको संभाले रखेगा। काम में कुछ मुश्किलें होंगी पर आप उन्हें अपनी मेहनत से निपटाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ दिल की बात करना अच्छा रहेगा। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें और बेवजह की चिंता से दूर रहें।

मिथुन (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपका मन नई चीजें सीखने और कुछ अलग करने का रहेगा। काम में रचनात्मकता दिखेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि एक साथ ज्यादा काम लेने से बचें। दोस्तों के साथ बातचीत से अच्छा महसूस होगा। शब्दों का सही इस्तेमाल करें, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे।

कर्क (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: सफेद

आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है क्योंकि कुछ काम उम्मीद से धीमे पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। किसी भी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें, समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।

सिंह (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से चल रहा काम पूरा हो सकता है। काम में एकाग्रता अच्छी रह सकती है लेकिन ज्यादा सोचने से बचें। सेहत का ध्यान रखें आज खान पान में बदलाव से स्थिति प्रभावित रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा इस समय किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें, इससे आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

कन्या (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा और काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे लेकिन ध्यान रखें कि इस समय अपनी मेहनत से विचलित न हों। अपनों के साथ घर के काम हों या बातचीत सभी में नम्रता बना के रखें। अगर आप कोशिशों में लगे रहेंगे तो दिन आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है।

तुला (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। काम में आज कुछ दोस्त बन सकते हैं तो कुछ के लिए यात्रा हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। रिश्तों में समझदारी दिखा पाएंगे और इस दौरान बच्चों के साथ अच्छा प्रेम विकसित होगा।  अगर आप शांत रहकर स्थिति को संभालेंगे तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज आप अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अपनी योजनाओं को दूसरों से ज्यादा साझा न करें। रिश्तों में ईमानदारी जरूरी होगी। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए साफ-साफ बात करें, इससे संबंध बेहतर बने रहेंगे।

धनु (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा और आपको नए मौके मिल सकते हैं। किसी यात्रा का भी योग बन सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। दूसरों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा

आज आपको अपने काम में नियम बनाए रखना होगा। काम काज में की गई मेहनत का परिणाम जल्द से न मिल पाए। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। आज के दिन कोई धार्मिक यात्रा का योग भी खास रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज आपके मन में नए विचार आएंगे और आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें इस दौरान घर के सामान इत्यादि के चलते धन व्यय होगा। समझदारी से लिया गया फैसला आपके लिए बेहतर साबित होगा।

मीन (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा और आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई गलती न हो जाए। काम के साथ-साथ रिश्तों में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांत रहकर फैसले लें, इससे दिन बेहतर तरीके से निकल जाएगा।

Related Puja

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
302 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
302 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

पंडित आचार्य दीपक (नारायण गुरुजी)

55/min38/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

20/min16/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
View all
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 10 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
302 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक
For good fortune, attraction, and auspicious marriage opportunities

सावन स्पेशल: शीघ्र विवाह के लिए पंचामृत अभिषेक और महारुद्राभिषेक

Mon 10 August 2026
Gauri Kedareshwar Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
457 devotees have booked this puja
Book Puja
सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक
For planetary peace and protection from crises through Four Prahar Night Mahabhishek

सावन सोमवार स्पेशल- गभस्तीश्वर महादेव मंदिर में रुद्री पाठ और चार प्रहर रात्रि महाभिषेक

Mon 10 August 2026
Kashi, Uttar Pradesh
Prasad Box
345 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure