15 March Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 15 March: आज के दैनिक राशिफल के अनुसार चंद्रमा का गोचर सोच विचार में ला सकता है गंभीरता। रविवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। चंद्रमा के दिन नक्षत्र श्रवण में होना विशेष प्रभाव देगा। परिघ योग के साथ शिव योग भी दिखाएगा अपना असर। आज के दिन राहुकाल का असर शाम 05:02 से 06:32 तक रह सकता है। चन्द्रमा मकर राशि पर गोचर करेगा।
कुछ लोगों को काम में इस दौरान काफी व्यस्तता का दौर भी देखने को मिल सकता है। परिवार और निजी रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। दिनभर की भागदौड़ के बीच सही फैसले और शांत दिमाग से काम करना ही रहेगा अनुकूल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपके लिए कामकाज में अधिकता बढ़ने वाली है, कुछ न कुछ मामलों में आत्मविश्वास अच्छा रह सकता है। आप कई कामों को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस या काम के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बात हो सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। शाम के समय दोस्तों के साथ समय बिताने से मूड अच्छा हो सकता है।
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है भाग्य के सहारे कुछ काम भी बनेंगे, धार्मिक स्थिति को लेकर आज आप कुछ न कुछ मामलों में शामिल भी रह सकते हैं। वरिष्ठों या दोस्तों से बातचीत हो सकती है जो मन को हल्का करेगी। काम के मामले में स्थिरता बनी रहेगी, पैसों से जुड़ा कोई छोटा फैसला लेना पड़ सकता है। घर में माहौल सामान्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपका दिमाग नई चीजें सीखने का मन होगा, कुछ मामले में आप को कामों को समझने में ज्यादा समय लग सकता है लेकिन आप इन्हें जल्द ही कर लेंगे। किसी जरूरी काम में आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। ऑफिस में बातचीत या मीटिंग का सिलसिला ज्यादा रह सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक है लेकिन फालतू खर्च से बचें। किसी खास व्यक्ति से बातचीत मन को खुश कर सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन का समय मिलाजुला रह सकता है। घर से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं इस दौरान किसी के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है। काम के मामले में थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि हर चीज तुरंत आपके हिसाब से नहीं चलेगी। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। शाम के समय घर दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना पूरी होगी।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज आपकी बातें और काम दूसरों पर असर डाल सकता है लेकिन इस समय के दौरन कुछ लोग आपके लिए अनुकूल शब्द न बोलना चाहें। दूसरोम पर ज्यादा ध्यान न दें। आत्मविश्वास बना के रखें। अपने काम में एकाग्रता को बना के रखें, साथ में जो लोग साझेदारी के कामों में लगे हुए हैं उन्हें इस दौरान अच्छे से अपने काम पर फोकस रहना चाहिए। आर्थिक पक्ष के मामले में आज के दिन खर्च बने रहने वाले हैं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
कन्या राशि वालों के लिए दिन की स्थिति मिलेजुले असर दे सकती है। कुछ बातों में आज आप अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड रह सकते तो कुछ में आप के लिए उलझन का समय बढ़ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी और सीनियर्स काम में आप को कुछ अच्छे शब्द कह सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने में राहत महसूस होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी लेकिन सोच-समझकर खर्च करें।
तुला राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर पर भागदौड़ तो देगी साथ ही कुछ यात्रा भी दे सकती है। भाई बहनों के साथ छोटे मोटे विवाद होंगे लेकिन ये सब जल्द ही शांत भी हो जाएगा। अपने साथी से खुलकर बात करने से आपको कुछ चीजों में अच्छी सलाह मिल सकती है। काम के मामले में दिन सामान्य रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई छोटा फायदा भी मिल सकता है। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज कुछ मामलों में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। घर पर कुछ न कुछ कामोम के चलते आप इस समय परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। काम के क्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है इस दौरान अपने सहकर्मियों से मदद मांगने से हिचकिचाएं नहीं। पैसों के मामले में सावधानी रखना जरूरी है इस दौरान कुछ निवेश के कामों के लिए उत्साहित भी रहेंगे। दोस्त से मुलाकात या बातचीत मन को अच्छा महसूस करा सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
आज धनु राशि वाले घर परिवार में ही ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इस समय किसी मेहमान के आगमन की स्थिति भी बनती है। किसी यात्रा या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। काम के क्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं जो आगे फायदेमंद रहेंगे। पैसों के मामले में स्थिति आज खर्च बनाती है लेकिन साथ हि कुछ प्राप्ति का योग भी देती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा
आज चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए कुछ मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरन मन ही मन कुछ प्लानिंग भी कर लेंगे लेकिन पूरा करने में शायद कमजोर रह सकते हैं। काम में आपकी मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति इस समय कुछ कमजोर दिखाई दे सकती है इसलिए बचत पर जोर देना ही अधिक अच्छा होगा।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
कुम्भ राशि वाले इस समय अपने काम के अलावा कुछ लोगों के लिए मदद्गार रहेंगे। इस दौरान समय थोड़ा सोच-विचार में गुजर सकता है। आप अपने भविष्य से जुड़े कुछ फैसलों पर ध्यान दे सकते हैं। काम के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन नई योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। कामकाज की अधिकता का असर शरीर पर पड़ सकता है। कोई अचानक से यात्रा पर जाने का दिन भी बनता है।
आज आपकी बातचीत का दायरा बढ. सकता है, कामकाज में ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं। किसी करीबी से बातचीत करने से मन हल्का होगा लेकिन अभी भी कुछ न कुछ ऎसी स्थिति रहेगी जो संभलने में समय ले सकती है। घर हो या बाहर के कामों के मामले में कुछ बदलाव या प्रगति का समय दिखाई दे सकता है। आर्थिक पक्ष के मामले में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन उधार देने से बचें।