Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 मार्च 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: दैनिक राशिफल अनुसार आज के दिन शुक्रवार, वैशाख माह की अमावस्या तिथि है। आज चंद्रमा रेवती नक्षत्र में गोचर होगा।
नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज विष्कंभ योग का असर रहेगा। आज चंद्रमा मीन से निकल कर मेष राशि में प्रवेश भी करेगा। ग्रह गोचर की स्थिति के कारण कई राशियों के जीवन में तेज निर्णय क्षमता देखने को मिल सकती है।
मेष (Aries)
स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए नौकरी में पहचान को दिलाने वाला हो सकता है।आप अपने काम को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे और किसी नई जिम्मेदारी या अवसर के मिलने की संभावना भी बन रही है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच करना जरूरी रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी बहनों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: स्थिर
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
अज के दिन काम को लेकर भागदौड़ तो होगी पर साथ ही जटिलताएं भी रहेंगी। अचानक से कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं इसलिए व्यवहारिक सोच से उन्हें संभालने की कोशिश करें। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर होगा। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी और आप अपनों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून महसूस करेंगे।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: चतुर
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आपके मन में नए विचार और योजनाएं लगातार आती रहेंगी, जिससे आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। नौकरी में बदलाव या नई दिशा में सोचने की संभावना बन सकती है, वहीं व्यवसाय में भी आप किसी नए अवसर की तलाश कर सकते हैं। किसी पुराने परिचित या पिता समान व्यक्ति से गहरी बातचीत आपके लिए मार्गदर्शन देने वाली साबित हो सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: क्रीम
आज आप अपने कार्यों को लेकर व्यस्तता का माहौल बना रह सकता है। नौकरी में रुके हुए या अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। काम में किसी छुपे हुए तथ्य या स्थिति के सामने आने की संभावना है, इसलिए पूरी सावधानी से निर्णय लें। घरेलू जीवन में थोड़ा गंभीर माहौल रह सकता है, बड़े-बुजुर्गों का सहयोग आपको सही काम को करने में मदद करेगा।
सिंह (Leo)
स्वभाव: नेतृत्वकर्ता
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सुनहरा
आज आपके ऊपर कार्यभार अधिक रह सकता है, फिर भी आप अपनी नेतृत्व क्षमता और धैर्य से सभी कामों को संभालने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी, जिससे आपको संतोष मिलेगा। परिवार में माता-पिता और बच्चों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा का भी योग बन सकता है।
आज का दिन आपके लिए मेहनत का अच्छा परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होने की संभावना है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के स्पष्ट संकेत दिखाई देंगे और किसी नए अवसर की शुरुआत भी हो सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना आपको मानसिक रूप से राहत देगा।
आज का दिन संतुलन और समझदारी से चलने का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल और निजी जीवन दोनों में सामंजस्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। नौकरी में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। घर में किसी सदस्य की चिंता मन को थोड़ा परेशान कर सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: गहन
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत रह सकती है। नौकरी में कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा, कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। घर का माहौल आपको उथल-पुथल दे सकता है। किसी करीबी मित्र से बातचीत आपको राहत प्रदान कर सकती है।
आज का दिन आपके लिए काम के साथ ही नए लोगों के साथ मेलजोल की स्थिति बनेगी। नौकरी में आपको यात्रा पर भी निकलना पड़ सकता है। यह ट्रैवलिंग भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगी। व्यवसाय में नए विचार और योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज छोटी-छोटी बातें भी आपको प्रभावित कर सकती हैं। नौकरी में काम सामान्य रूप से चलता रहेगा परंतु ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। व्यवसाय में बाजार की रणनीति का असर दिखाई दे सकता है। परिवार का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखेगा और किसी पुराने मित्र से संपर्क होने की संभावना भी बन सकती है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: विचारशील
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: आसमानी
आज आप पर काम का दबाव भी बढ़ सकता है। नौकरी में नए लोगों के साथ मिलने की संभावना है, जिनके साथ मिलकर अपने कामों को अच्छे से कर पाएंगे। व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है चीजें विलंब से सही पर आपके पक्ष में आ सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन कई बातों को समझने का अवसर मिल सकता है।
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है इसलिए आपको हर स्थिति में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन शांत मन से काम करने पर परिस्थितियां संभल जाएंगी। व्यवसाय में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। परिवार में हल्का तनाव संभव है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मित्रों का सहयोग आपको राहत देगा।