
Aaj Ka Rashifal 30 March: आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल।
आज सोमवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का मघा नक्षत्र में गोचर होगा, इस दौरान शूल नामक कठोर योग भी बन रहा है। आज के दिन राहुकाल का समय सुबह 07:56 से 09:28 तक रहने वाला है। चन्द्रमा सिंह राशि पर गोचर करेगा ऎसे में जान लेते हैं सभी राशियों का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला सा रह सकता है। इस समय के दौरान रचनात्मक क्षेत्र अचानक से दूसरों पर असर डल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी जिससे कुछ आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति के मामले में कभी खर्च तो कभी स्थिरता दिखाई दे सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: क्रीम
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान खुद को हर मामले में सजग रखें। कार्यक्षेत्र की अगर बात की जाए तो कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनसे आपकी पहचान मजबूत होगी। रुके हुए काम भी इस दौरान सामने आ सकते हैं जिन्हें किसी की मदद से पूरा करने की ओर कोशिश जारी रहेगी।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज कामकाज को लेकर व्यस्तता अधिक रह सकती है। आपको एक साथ अधिक कामों में शामिल होना पड़ सकता है कुछ अलग बतें निभानी पड़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में इस समय पर किसी से मदद मिल सकती है जिससे सुधार के संकेत हैं। परिवार में बच्चों का प्रेम घर के माहौल को बेहतर बनाए रखने वाला ही होगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: श्वेत
आज आप अपनी योजनाओं को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की ओर से कुछ मदद रहेगी। आज काम को लेकर आप अपने सहकर्मियों पर भरोसा कर सकते हैं। नए विचार आपके मन में आएंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत पर आप का ध्यान अधिक बना रह सकता है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल
आज कार्यक्षेत्र में आज के दिन अचानक से बोझ बढ़ सकता है। इस समय काम के मामले में थोड़ी परेशानी महसूस होगी, परंतु आप अपनी समझदारी से सब संभाल सकते हैं। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में विस्तार की जरूरत होगी। मार्किट में चल रही उठा-पटक का भी प्रभाव आप के कारोबार में दिखाई दे सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने या खरीदारी का प्लान बन सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से सब ठीक चलता रहेगा। परिवार के साथ संबंध कुछ उतार-चढ़ाव वाले बने रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और सोच समझकर इस दौरान कहीं भी पैसा लगाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमयी
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कुछ कामों में देरी हो सकती है पर फिर भी कुछ मामलों में अंत में सफलता आपके ही हाथ लगेगी। सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और घर में शांति का माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गोल्डन
आज आपके लिए प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस समय नौकरी में किसी की ओर से आपकी मेहनत और लगन की प्रशंसा की जा सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, पढ़ाई में ध्यान बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: भूरा
आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अधिक रहने वाली है। आज के दिन यात्रा का योग भी बनता दिखाई देता है। इस दौरान नए लोगों के साथ मेलजोल की स्थिति भी रहने वाली है। अधिकारी वर्ग भी प्रभावित हो सकता है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा पर इस दौरान काम का दबाव भी बना रह सकता है। आप अपनी समझदारी से सभी कार्य पूरे कर सकते हैं बस खुद पर भरोसा बना के रखने की जरूरत है। परिवार में कुछ धार्मिक कार्य संपन्न भी हो सकते हैं, आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज कामकाज में सुधार की आवश्यकता होगी ऎसे में लोगों की राय को लेना और दोस्तों के साथ सहयोग बना के रखना अनुकूल होगा। कुछ मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। काम को लेकर इस दौरान कुछ नयी सूचनाएं मिल सकती हैं जिन पर काम करने की जरूरत भी होगी। सेहत को लेकर इस दौरान थकान से बचने के लिए दिनचर्या संतुलित रखें।
Connect with India's best astrologers




