Logo

Aaj ka Rashifal: हनुमान जयन्ती के साथ सिद्धि और रवि योग वृषभ-कर्क समेत इन्हें देगा लाभ, जानें आज का राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 02 Dec 2025 05:27 PM IST
Aaj ka Rashifal: हनुमान जयन्ती के साथ सिद्धि और रवि योग वृषभ-कर्क समेत इन्हें देगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Special Things

Khaas Baatein: 03 December Prediction in Hindi आपके विचारों में स्पष्टता बनी रहेगी, नए अवसर मिलने की संभावना है। रिश्तों में बातचीत महत्वपूर्ण रहेगा। आइये जान लेते हैं आज के दिन के लिए सभी राशियों का हाल।
Aaj ka Rashifal 03 December 2025 : रिश्तों में मधुरता बनी रहने वाली है अधूरी बातों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत दिखता है इन्वेस्टमेंट  या व्यापार में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन शाम के समय थकान हो सकती है। रचनात्मक एक्टिविटी और संगीत आपके मन को आनंद देगी। निर्णय लेते समय दिल और दिमाग दोनों को साथ ले कर आगे बढ़ना ही अनुकूल है।

Astrological Prediction : हिन्दू पंचांग के अनुसार बुधवार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि 12:26 पीएम तक उसके बाद चतुर्दशी। नक्षत्र भरणी 06:00 पीएम तक उसके बाद कृत्तिका। परिघ योग 04:57 पीएम तक, उसके बाद शिव योग। करण तैतिल 12:26 पीएम तक, बाद गर 10:33 पीएम तक रहेगा आज राहुकाल 12:16 पीएम से 01:36 पीएम तक है। 11:14 पीएम तक चन्द्रमा मेष उसके बाद वृषभ राशि पर गोचर करेगा।

आइए जानते हैं आज का मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल

मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh)
आज के राशिफल अनुसार आज कामकाज को लेकर आपकी कुशलता सामने आएगी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा पुराना निवेश आज फल दे सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर अधिक तनाव से बचें। दिन का अंत शांतिपूर्ण रहेगा अगर आप सुबह सकारात्मक शुरुआत करें।

वृष राशिफल (Aaj ka Rashifal Vrishabh)
आज के राशिफल अनुसार वृष राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार ज़्यादा होगा, लेकिन अगर आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें, तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण संतोषजनक रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही कदम उठाएं। दोस्तों के साथ बातचीत राहत देगी।  

मिथुन राशिफल (Aaj ka Rashifal Mithun)
आज के राशिफल अनुसार मिथुन राशि वालों को आज अपने विचारों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। काम में गति रहेगी लेकिन पहले प्रायोरिटी तय करें। आर्थिक लाभ संभव है पर साझेदारी या समझौते में शर्तों को अच्छी तरह समझें। इस समय स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है मौसम को लेकर सजग रहें। कुछ आयोजनों में भाग लेने से का मौका होगा।

कर्क राशिफल (Aaj ka Rashifal Kark)
आज के राशिफल अनुसार आज कर्क राशि वालों को दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाये रखना होगा। भावनाएं अधिक सक्रिय रहेंगी इसलिए आत्मसंयम ज़रूरी है। कार्यस्थल में जोद्योग्य अवसर दिखेंगे। पारिवारिक वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण होगा धन प्राप्ति हो सकती है पर फालतू खर्चों से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बन सकता है।

सिंह राशिफल (Aaj ka Rashifal Singh)
आज के राशिफल अनुसार सिंह राशि वालों की आज प्रभावशाली छवि बनी रहेगी। लोग आपकी बातों को संबोधित करेंगे और आपकी राय का महत्व बढ़ेगा। दिन को योजनाबद्ध रूप से उपयोग करें। कार्यों में तेजी आएगी और नए प्रोजेक्ट सामने आ सकते हैं फैमली में लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक व्यस्तता से सिरदर्द हो सकता है। 

कन्या राशिफल (Aaj ka Rashifal Kanya)
आज के राशिफल अनुसार कन्या राशि वालों के लिए कुछ कामकाज को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी अनुशासनशीलता मदद करेगी। पुराने विवादों को बातचीत से सुलझाने का अवसर मिलेगा।  परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल (Aaj ka Rashifal Tula)
आज के राशिफल अनुसार तुला राशि के जातकों को आज सामाजिक और पेशेवर दोनों मोर्चों पर सक्रिय रहना होगा। बातचीत में निखार रहेगा। साझेदारी या टीम वर्क में बेहतर तालमेल बनेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। घर पर मेलजोल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जोड़ों में हलका दर्द हो सकता है हल्की व्यायाम करें। 

वृश्चिक राशिफल (Aaj ka Rashifal Vrishchik)
आज के राशिफल अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए आज मुश्किलें होंगी लेकिन आपकी शक्ति उन्हें पार कर लेगी। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा पर आपका धैर्य काम आएगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर कदम उठाएं। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा, संबंधों में संभावित मतभेद हो सकते हैं शांत बातचीत से हल निकल सकता है। 

धनु राशिफल (Aaj ka Rashifal Dhanu)
आज के राशिफल अनुसार धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे और पुराने प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपकी क्षमता दिखाई देगी। आर्थिक दृष्टि सौदों में लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग जोर शोर से बनी रहने वाली है। यात्रा करना संभव है योजना बनाकर जाएं।  

मकर राशिफल (Aaj ka Rashifal Makar)
आज के राशिफल अनुसार मकर राशि वालों को आज स्थिरता और संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत मान्यता पायेगी। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन शर्तों को गौर से पढ़ें। कोई लंबित धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन गैस्ट्रिक से बचने के लिए घरेलू उपाय करते रहें।

कुंभ राशिफल (Aaj ka Rashifal Kumbh)
आज के राशिफल अनुसार कुंभ राशि के जातक नए विचारों को अमली जामा पहनाने की चाह रखेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। आज अपने भीतर के मार्गदर्शक की आवाज़ कुछ नए मार्ग दिखाएगी। शाम तक मानसिक थकान हो सकती है विश्राम जरूरी है। 

मीन राशिफल (Aaj ka Rashifal Meen)
आज के राशिफल अनुसार मीन राशि वालों को आज मन की आवाज़ सुननी होगी। कार्य में क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण सामने आएगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है, पारिवारिक संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियां या ध्यान मन को शक्ति देंगे। किसी मित्र को मदद करने से आपका मन संतुष्ट होगा।

Related Puja

नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 07 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
189 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 07 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
189 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो देवानंद

एस्ट्रो देवानंद

22/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
View all
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 07 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
189 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 07 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
309 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 08 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
376 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure