
भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। शास्त्रों में अजा एकादशी के व्रत को सभी पापों का नाश करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता, आर्थिक तंगी और कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी अजा एकादशी (Aja Ekadashi 2026) का व्रत रख रहे हैं या भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो यहां जानें पूजा की आसान विधि, प्रिय भोग, मंत्र और आरती।
1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
2. शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम।
लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वंदे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम॥
Connect with India's best astrologers




