Logo

Mesh Rashifal April 2026: मेष राशि वालों के लिए अप्रैल में होगी नई शुरुआत, पढ़ें मासिक राशिफल

राज रानीराज रानीUpdated 29 Mar 2026 12:13 PM IST
Mesh Rashifal April 2026: मेष राशि वालों के लिए अप्रैल में होगी नई शुरुआत, पढ़ें मासिक राशिफल

Special Things

Aries Rashifal April 2026: अप्रैल माह के दौरान ग्रहों की स्थिति बदलने वाली है और कुछ नए अवसर अचानक ही मेष राशि वालों के सामने होंगे। यह समय मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआत का समय लेकर आ रहा है। 
Aries Rashifal April 2026: अप्रैल माह के दौरान ग्रहों की स्थिति के चलते आपके लिए  कुछ नए अवसर अचानक ही सामने होंगे। यह समय मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और नई शुरुआत का समय लेकर आ रहा है। इस माह के दूसरे भाग से ही समय सूर्य आपकी ही राशि में प्रभावी रहेगा, जिससे व्यक्तित्व में तेज़ी और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। 

Mesh Rashifal April 2026: मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का समय मंगल और शनि के एक साथ होने के कारण कई मामलों में परिवर्तन और प्रगति लेकर आ रहा है। सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्यों की शुरुआत का साहस मिलेगा। गुरु की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं शनि आपको योजना बनाते हुए सही तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कुल मिलाकर क्या लेकर आ रहा है।

मेष करियर राशिफल अप्रैल 2026:Aries Career Horoscope

अप्रैल 2026 में ग्रह गोचर के अनुसार सूर्य आपके प्रथम भाव में और मंगल का प्रभाव कर्म क्षेत्र पर सक्रिय रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता (Leadship Quality) उभरकर सामने आएगी। जो मेष राशि के जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें उनके सीनिर्यस से प्रशंसा मिल सकती है। नए कामों के संकेत मिल सकते हैं। गुरु का अनुकूल प्रभाव भाग्य को मजबूत करेगा, जबकि शनि आपको अनुशासन का पाठ पढ़ाएगा। करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा।
गुरु का अनुकूल दृष्टिकोण आपके प्रयासों को सही दिशा देगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं या फिर उसके लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय नई पार्टनरशिप या बिजनेस को बढ़ाने के लिए अनुकूल है, लेकिन शनि का प्रभाव भी है,  इसलिए निर्णय (Decision) सोच-समझकर लें। आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वभाव में संयम रखें। 

मेष आर्थिक राशिफलअप्रैल 2026:Aries Money Horoscope

फाइनेंस के मामले में अप्रैल का महीना खर्च और सेविंग के बीच उलझा हुआ सा लग सकता है। गुरु की शुभ दृष्टि से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। इस माह के दौरान लाभ भाव के स्वामी का कमजोर होना कुछ मामलों में प्रभावित भी करने वाला है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका लाभ अब मिल सकता है। यह महीना आपके लिए एक्शन प्लान पर काम करने का है। जितनी मेहनत करेंगे उतना परिणाम मिलेगा।

मेष स्वास्थ्य राशिफल अप्रैल 2026:Aries Health Horoscope

स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना मिलेजुले प्रभाव दे सकता है। इस समय पर राशि स्वामी शनि के साथ होगा जिसके चलते स्वभाव में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहने वाली है। इस महीने ज्यादा काम का दबाव थकान दे सकता है। सूर्य के प्रभाव से ऊर्जा तो भरपूर रहेगी, लेकिन बीपी या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मंगल का प्रभाव आपको एक्टिव तो बनाए रखेगा, लेकिन शनि रोकेगा,  ऎसे में हाथ पैरों में दर्द की शिकायत भी रह सकती है। सलाह है कि इस माह हर्बल उत्पाद का उपयोग करें। 

मेष राशिफल विवाह और प्रेम संबंध अप्रैल 2026:Aries Marriage & Love Horoscope

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अप्रैल का समय साधारण ही रहेगा। विवाह जीवन पर शुक्र का अनुकूल प्रभाव संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करने वाला है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने मन की बात कहने के लिए यह अच्छा समय है। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा हालांकि मंगल का तीव्र स्वभाव कभी-कभी अहंकार या क्रोध बढ़ा सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

मेष राशिफल पारिवारिक स्थिति अप्रैल 2026:Aries Family Horoscope

अप्रैल माह के दौरान घर परिवार की स्थिति मिलेजुले असर वाली होगी, कभी घर का माहौल थोड़ा शांत लग सकता है, लेकिन बीच बीच में आपसी मतभेदों के चलते शांति कुछ कम भी हो सकती है। घरेलू जीवन में सुख शांति बनी रहे इसके लिए आप को काफी प्रयास करने होंगे। माह के दूसरे भाग में किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की शक्ति देगा। परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो इस महीने समाधान निकालने पर जोर दें, क्योंकि चीजें बिगड़ सकती हैं। छात्र इस समय दबाव अनुभव कर सकते हैं पढ़ाई में एकाग्रता की कमी परेशानी दे सकती है। 

मेष राशि के लिए उपाय अप्रैल 2026:Remedies For Aries Zodiac Sign
प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

Related Puja

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 22 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
263 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 22 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
263 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

25/min₹5/min
टैरो कुंदन जी

टैरो कुंदन जी

22/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
View all
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 22 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
263 devotees have booked this puja
Book Puja
काल सर्प दोष निवारण पूजा
To remove marriage delays and improve marital harmony.

काल सर्प दोष निवारण पूजा

Mon 22 June 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
460 devotees have booked this puja
Book Puja
शिव परिवार पूजा
Family harmony and love increase.

शिव परिवार पूजा

Mon 22 June 2026
Haridwar, Uttarakhand
Prasad Box
220 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure