
Basant Panchami 2026: सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं को विशेष पर्व समर्पित होते हैं जिसमें उनकी विधवत पूजा की जाती है और लोग कामना करते हुए उनकी प्रार्थना करते हैं। ठीक इसी प्रकार मां सरस्वती की उपासना के लिए बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है जिसे सरस्वती पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मां सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी कहा गया है, देवी पुस्तकधारिणी और वीणाधारिणी हैं। आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि इस साल किस दिन सरस्वती पूजन मनाया जाएगा और किस विधि से उनकी पूजा की जाती है।
माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि 23 जनवरी की रात्रि 2 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 24 जनवरी की रात्रि 1 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 जनवरी को सरस्वती पूजन का पर्व मनाया जाएगा। यदि बात करें मुहूर्त की, तो 23 जनवरी को सुबह 7 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ समय है। अब हम आपको इस दिन बनने वाले अन्य मुहूर्तों के बारे में बताते हैं।
हिंदी कैलेंडर जनवरी 2026 :-साल में आने वाले सभी त्योहारों की सूची देखने के लिए इस लिंक पर दबाएं
माना जाता है कि सरस्वती मां के आशीर्वाद के बिना विद्यार्थी का पढ़ाई में मन नहीं लगता और यही कारण है कि इस दिन स्कूल और कॉलेज में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे चंदा एकत्रित करके मां सरस्वती की मूर्ति विराजित करते हैं और पंडाल सजाते हैं। इसके साथ ही पंडाल की साज-सजावट की जाती है जिसमें बच्चे अपनी किताब और कलम को लाकर मां के चरणों में रखते हैं ताकि उनकी कृपा बरसे। सरस्वती पूजा का पर्व लगभग दो से तीन दिनों तक चलता है, मां सरस्वती को कई प्रकार के फलों और सब्जियों का भोग लगाया जाता है, 16 श्रृंगार किया जाता है। लोग दर्शन करते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि वह जीवन में सफलता की ओर लेकर जाएं। इसके दो दिन बाद माता की मूर्ति को विसर्जित किया जाता है। विसर्जन के दौरान सरस्वती मां के नाम का जाप किया जाता है और धूमधाम से उन्हें पवित्र नदी में विसर्जन के लिए लेकर जाना होता है, विसर्जन में लोग माता से जल्दी आने की कामना करते हैं और फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें विसर्जित करते हैं।
Connect with India's best astrologers




