Logo

Budh Gochar: वक्री बुध का राहु के नक्षत्र में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा डालेगा प्रभाव

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 05 Mar 2026 03:49 PM IST
Budh Gochar: वक्री बुध का राहु के नक्षत्र में गोचर, जानें सभी राशियों पर कैसा डालेगा प्रभाव

Special Things

Budh Gochar: बुध इस समय वक्री अवस्था में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हैं और 10 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि इससे सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा।

Budh Gochar: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। इस समय बुध कुंभ राशि में हैं और वक्री होकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर हैं लेकिन 10 मार्च को बुध चाल परिवर्तन करके शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ये गोचर 10 मार्च की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर होगा। बता दें कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। माना जा रहा है कि बुध के नक्षत्र गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा।  

बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर 


मेष राशि 

मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बुध चाल परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपने फैसले ध्यान से लेने की जरूरत होगी। रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके एक से अधिक रिश्ते बन सकते हैं। यात्राओं की योजना तो होगी लेकिन किसी कारण से रुकावट आ सकती है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के दसवें भाव में बुध नक्षत्र गोचर करेंगे, इस दौरान आपके कामों में उथल-पुथल की स्थिति देखी जा सकती है। कुछ लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। कार्यस्थल पर काम की अधिकता बढ़ने वाली है। कार्यरत लोगों को अपने द्वारा किए गए काम से संतुष्टि नहीं मिलेगी। इस दौरान आप अपने परिवार में कम समय दे पाएंगे। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के नौंवे भाव में बुध चाल परिवर्तन करेंगे। इस समय आपको अपने परिवार में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको सलाह है कि बड़ों से बहस करने से बचें। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जिनकी विचारधारा आपसे बिल्कुल विपरीत हो। कोई धार्मिक यात्रा इस दौरान संभव है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए उनके आठवें भाव में बुध का चाल परिवर्तन होगा। इस समय आप पर आर्थिक दबाव बनता दिखेगा। किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सलाह है कि मित्रता में शांति बनाए रखें। सेहत या छोटे भाई-बहनों पर व्यय बना रहेगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के सातवें भाव में बुध नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। इस समय आपके वैवाहिक जीवन पर असर देखने को मिल सकता है। रिश्तों में तनातनी का माहौल होगा और इसका कारण होगा कि आप अपनी मनमर्जी का कार्य करेंगे। आपको सलाह है कि सोशल सर्कल में दखलअंदाजी करने से बचें और अपनी बातों को केवल अपने तक गुप्त रखें।

कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए उनके छठे भाव में बुध का चाल परिवर्तन हो रहा है। ये समय आपके लिए ठीक-ठाक माना जा रहा है। आप अपने शत्रु पक्ष पर दबाव बनाने में सक्षम होंगे। हालांकि इस समय आपकी जिद्द में बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है, सलाह है कि खुद पर नियंत्रण रखें। किसी भी तरीके की गलत आदत में ना पड़ें वरना सेहत खराब हो सकती है। 

तुला राशि 

तुला राशि के पांचवे भाव में बुध नक्षत्र गोचर करेंगे। इस समय आपके घर-परिवार में मेहमान का आगमन हो सकता है। एजुकेशन में छात्रों के एकाग्रता पर प्रभाव पड़ेगा जिससे फोकस करने में कमी आएगी। रिलेशनशिप में आपकी जिद्द बढ़ती दिखेगी। सिंगल लोग किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ये समय आपके लिए क्रिएटिविटी लेकर आ रहा है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उनके चौथे भाव में बुध का नक्षत्र गोचर होगा। इस समय आपके परिवार में बदलाव की स्थिति देखी जाएगी, घर में समान के रख-रखाव में भी चेंज हो सकता है। किसी सामग्री के खरीदारी के योग हैं। आपको सलाह है कि घर के बड़े सदस्यों से बहसबाजी ना करें, रिश्ते में मधुरता बनाए रखें।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए उनके तीसरे भाव में बुध का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। यात्राओं के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिल सकता है। सोशल एक्टिविटी में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप में क्रिएटिविटी देखी जाएगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में बुध का चाल परिवर्तन होगा। इस दौरान आपके परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। संतान की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। इस समय लाभ और व्यय दोनों बने रहेंगे। अपना ध्यान रखें क्योंकि गले और चेहरे से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लग्न भाव में बुध नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान आप थोड़े मनचले रहेंगे, मर्जी के मुताबिक कार्य करना पसंद करेंगे। खरीदारी के योग आपके लिए बनते नजर आ रहे हैं। नए दोस्त बन सकते हैं, यात्रा का समय है। आपको सलाह है कि जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें। 

मीन राशि 

मीन राशि के बारहवें भाव में बुध का चाल परिवर्तन होगा। इस समय आपके लिए लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। किसी दूरस्थ व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं। करियर से संबंधित कोई सुनहरा अवसर आ सकता है। अपने आस-पास के लोगों के सेहत का विशेष ध्यान रखें। सलाह है कि इस समय किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट ना करें। 

Related Puja

गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 04 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
268 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 04 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
268 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

नीलकंठ

नीलकंठ

22/min18/min
सुयश

सुयश

25/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

28/min₹5/min
रवि शुक्ला

रवि शुक्ला

22/min₹5/min
View all
गुरु ग्रह शांति पूजा
Stability In Life

गुरु ग्रह शांति पूजा

Thu 04 June 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
268 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु चांडाल शांति पूजा
Promotion in your job

गुरु चांडाल शांति पूजा

Thu 04 June 2026
Navgrah Shani Mandir,Ujjain Madhya Pradesh
Prasad Box
115 devotees have booked this puja
Book Puja
व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान
Growth in Ongoing Projects

व्यापार वृद्धि के लिए कमला महालक्ष्मी अनुष्ठान

Fri 05 June 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
144 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure