
Budh Gochar: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। इस समय बुध कुंभ राशि में हैं और वक्री होकर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर हैं लेकिन 10 मार्च को बुध चाल परिवर्तन करके शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ये गोचर 10 मार्च की सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर होगा। बता दें कि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। माना जा रहा है कि बुध के नक्षत्र गोचर से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। ऐसे में हम आपको उन राशियों के बारे में बताते हैं जिन्हें बुध के चाल परिवर्तन से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बुध चाल परिवर्तन कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपने फैसले ध्यान से लेने की जरूरत होगी। रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके एक से अधिक रिश्ते बन सकते हैं। यात्राओं की योजना तो होगी लेकिन किसी कारण से रुकावट आ सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के सातवें भाव में बुध नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। इस समय आपके वैवाहिक जीवन पर असर देखने को मिल सकता है। रिश्तों में तनातनी का माहौल होगा और इसका कारण होगा कि आप अपनी मनमर्जी का कार्य करेंगे। आपको सलाह है कि सोशल सर्कल में दखलअंदाजी करने से बचें और अपनी बातों को केवल अपने तक गुप्त रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में बुध का चाल परिवर्तन होगा। इस दौरान आपके परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। संतान की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। इस समय लाभ और व्यय दोनों बने रहेंगे। अपना ध्यान रखें क्योंकि गले और चेहरे से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
Connect with India's best astrologers




