Logo

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य पर इस नियम से दें अर्घ्य, न करें ये गलतियां

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 15 Nov 2026 10:00 AM IST
Chhath Puja 2026: छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य पर इस नियम से दें अर्घ्य, न करें ये गलतियां

Special Things

Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Vidhi: छठ महापर्व के तीसरे दिन सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। आइए अर्घ्य देने की सरल विधि और इस दौरान न करने वाली जरूरी गलतियां के बारे में जानते हैं।

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का तीसरा दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को 'संध्या अर्घ्य'कहा जाता है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन (Chhath Puja 2026) व्रती और उनके परिवार के लोग बांस के सूप में ठेकुआ, फल और पूजन सामग्री सजाकर नदी या तालाब के घाट पर पहुंचते हैं और विधिपूर्वक अपने पूजा के नियमों का पालन करते हैं। आइए जानते हैं संध्या अर्घ्य देने की सही विधि और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

संध्या अर्घ्य देने की सरल और सही विधि (Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Rules)

  • सूप सजाना: अर्घ्य देने के समय बांस के सूप में ठेकुआ, मौसमी फल, कंदमूल और दीपक सजाए जाते हैं। सूप में शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
  • नदी या घाट पर पहुंचना: शाम के समय सभी व्रती परिवार के साथ नदी, तालाब या घर के पास बनाए गए घाट पर जाते हैं।
  • जल में खड़े होना: व्रती कमर तक जल में प्रवेश करते हैं और अपने हाथों में फलों से भरा सूप उठाते हैं।
  • सूर्य को अर्घ्य देना: डूबते हुए सूर्य को तांबे के लोटे या गंगाजल मिले जल से अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान भगवान सूर्य का ध्यान किया जाता है और छठी मैया के गीत गाए जाते हैं।
  • आशीर्वाद लेना: अर्घ्य देने के बाद सूप को जमीन पर रखकर विधि-विधान से पूजा की जाती है और घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है।

संध्या अर्घ्य के दौरान न करें ये गलतियां (Sandhya Arghya Donts)

  • पूजा की सामग्री और सूप को कभी भी गंदे या जूठे हाथों से न छुएं। प्रसाद बनाने और सजाने में पूरी पवित्रता का ध्यान रखें।
  • डूबते सूर्य को जल देते समय शांति और एकाग्रता बनाए रखें। मंत्रों या भगवान का मन ही मन ध्यान करते हुए धीरे-धीरे अर्घ्य दें।
  • घाट पर किसी से बहस न करें और अपनी वाणी पर संयम रखें। इस दिन मन में केवल सकारात्मक और सात्विक भाव रखने चाहिए।
  • सूप में रखे फलों या प्रसाद को जमीन पर सीधे न रखें। हमेशा साफ वस्त्र या कपड़े का उपयोग करें।

संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व (Chhath Puja 2026 Sandhya Arghya Significance)

सनातन परंपरा में उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य की पूजा करने का भी विशेष विधान है। ऐसा माना जाता है कि अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह इस बात का प्रतीक है कि जीवन में उतार-चढ़ाव आने पर भी हमें ईश्वर के प्रति अपनी आस्था बनाए रखनी चाहिए। 

।।छठी मैया की आरती ।।

जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

Related Puja

सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
164 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
164 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संदीप

संदीप

₹22/min₹5/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

₹25/min₹5/min
टैरो बीना जी

टैरो बीना जी

₹32/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
View all
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
164 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
403 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
186 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure