Logo

Chhath Puja 2026: छठ पूजा के अंतिम दिन ऐसे करें उषा अर्घ्य की पूजा, नोट करें पारण के नियम और आरती

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 15 Nov 2026 06:00 PM IST
Chhath Puja 2026: छठ पूजा के अंतिम दिन ऐसे करें उषा अर्घ्य की पूजा, नोट करें पारण के नियम और आरती

Special Things

Chhath Puja 2026 Usha Arghya And Paran: 16 नवंबर 2026, सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। जानिए उषा अर्घ्य की पूजा विधि, व्रत पारण के सही नियम और छठ मैया की आरती।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को चौथा और अंतिम दिन है। इस दिन को उषा अर्घ्य और पारण के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास पूरा होता है और वे पारण करके व्रत खोलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उगते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में नई ऊर्जा, आरोग्य, संतान सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं उषा अर्घ्य की पूजा विधि, पारण के नियम और छठी मैया की आरती।

उषा अर्घ्य देने की सरल पूजा विधि (Chhath Puja 2026 Usha Arghya Rules)

  • चौथे दिन व्रती और परिवार के सभी सदस्य सूर्योदय से पहले ही नदी या घाट पर पहुंच जाते हैं।
  • बांस के सूप में ठेकुआ, मौसमी फल, चावल के लड्डू और धूप-दीप सजाए जाते हैं।
  • जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरण दिखाई देती है, व्रती पानी में खड़े होकर हाथों में सूप लेकर भगवान भास्कर को दूध और जल से अर्घ्य देते हैं।
  • अर्घ्य देने के बाद सूप की परिक्रमा की जाती है। इसके बाद घाट पर ही छठ मैया की कथा सुनी जाती है और परिवार के सभी बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है।

छठ व्रत पारण के नियम (Chhath Puja 2026 Paran Vidhi)

  • पारण की शुरुआत: सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती सबसे पहले थोड़ा सा अदरक और गुड़ या कच्चा दूध और जल पीकर अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करते हैं।
  • प्रसाद ग्रहण करना: पारण के समय ठेकुआ और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद सात्विक भोजन बनाया जाता है।
  • प्रसाद बांटना: व्रत खोलने के बाद घर के सभी सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में छठ का महाप्रसाद बांटना बेहद शुभ माना जाता है।
  • बड़ों का सम्मान: पारण से पहले परिवार के बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें और मन में किसी के प्रति कोई गलत विचार न लाएं। 

।।छठी मैया की आरती ।।


जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।

सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।

सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप

ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।

ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

Related Puja

सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
एस्ट्रो निखिलेश

एस्ट्रो निखिलेश

₹28/min₹5/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
View all
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
162 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
138 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 15 November 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
388 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure