
परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए और करियर में उन्नति पाने के लिए आप हनुमान जयंती पर सुंदरकाण्ड का पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि जिस स्थान पर सुंदरकाण्ड का पाठ किया जाता है वह स्थान शुद्ध हो जाता है और सकारात्मक ऊर्ज का प्रवाह होता है। इसके अलावा आप बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं।
यदि आप अपने शत्रुओं से घिरे हुए हैं और विषम संकट में फंस गए हैं तो हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आप लाल रंग का ध्वज बजरंगबली को चढ़ा सकते हैं।
इसके साथ ही अगर आपकी सेहत बिगड़ी रहती है या फिर आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब रहता है तो आपको बजरंगबली को नारियल और पान अर्पित करना चाहिए।
अगर आपके जीवन में दुख दरिद्रता है और अत्यंत मेहनत करने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हो पा रही है तो आपको हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं और राम दरबार का दर्शन करें। इसके अलावा आप चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
अगर आप कार्यस्थल पर परेशान हैं, काम में निखार नहीं आता है और अधिकारी आपसे प्रसन्न नहीं होते तो आपको हनुमान जयंती पर तिल और गदा अर्पित करना चाहिए।
Connect with India's best astrologers




