
इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2026) का दिन बेहद खास माना गया है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की यह एकादशी एकमात्र ऐसी एकादशी मानी जाती है, जिसका व्रत करने से न केवल व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि उनके पूर्वजों को भी यमलोक के कष्टों से मुक्ति मिलकर सीधे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। अगर आपके किसी पूर्वज से जाने-अनजाने में कोई पाप हुआ हो, जिस वजह से उन्हें मुक्ति नहीं मिल पा रही हो, तो इंदिरा एकादशी का व्रत रखकर उसका पुण्य अपने पितरों के नाम समर्पित करने से उनकी आत्मा तुरंत तृप्त हो जाती है। ऐसे में आइए यहां इस एकादशी की प्रमुख बातों को जानते हैं।
Connect with India's best astrologers




