Logo

Karwa Chauth 2026: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानें सही नियम और विधि!

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 06 Oct 2026 04:00 PM IST
Karwa Chauth 2026: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानें सही नियम और विधि!

Special Things

Karwa Chauth Rules for Unmarried Girls: क्या कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं? आइए यहां जानते हैं अविवाहित कन्याओं के लिए करवा चौथ व्रत के क्या नियम हैं?

करवा चौथ का पर्व हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर यह व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं, लेकिन लोगों के मन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या कुंवारी लड़कियां या जिन लड़कियों की सगाई हो चुकी है, वे भी करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2026) रख सकती हैं? तो आइए इस आर्टिकल में इस सवाल का जवाब जानते हैं।

क्या कुंवारी लड़कियां रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत?

जी हां, कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। हालांकि, सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के व्रत रखने के नियमों में काफी अंतर होता है। आइए जानते हैं कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ व्रत के क्या नियम हैं और उन्हें पूजा कैसे करनी चाहिए।

कुंवारी लड़कियां क्यों रखती हैं यह व्रत?

धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई कुंवारी कन्या मनचाहा पति पाने की इच्छा रखती है, तो वह करवा चौथ का व्रत रख सकती है। इसके अलावा, जिन लड़कियों का रिश्ता पक्का हो चुका है या सगाई हो गई है, वे अपने होने वाले पति की मंगल कामना और लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।

कुंवारी लड़कियों के लिए व्रत के जरूरी नियम (Karwa Chauth 2026 Rules for Unmarried Girls)

चांद नहीं, तारों को देखकर खोलें व्रत

सुहागिन महिलाएं रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी से चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं, लेकिन कुंवारी लड़कियों को चंद्रमा के बजाय तारों को देखकर अपना व्रत खोलना चाहिए। तारों को जल अर्पित करने के बाद ही वे पानी पी सकती हैं।

छलनी का इस्तेमाल न करें

कुंवारी लड़कियों को पूजा के दौरान या व्रत खोलते समय छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वे सीधे तारों के दर्शन करके जल चढ़ा सकती हैं।

सरगी की जगह क्या करें?

शादीशुदा महिलाओं को उनकी सास सरगी देती हैं, लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए सरगी की जरूरी नहीं होती। अगर लड़की की सगाई हो चुकी है, तो उसकी होने वाली सास उसे सरगी या उपहार भेज सकती है।

शिव-पार्वती जी की पूजा करें

कुंवारी कन्याओं को करवा चौथ के दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही माता पार्वती से मनचाहे पति और सुखी जीवन का आशीर्वाद मांगना चाहिए।

फलाहार व्रत

शादीशुदा महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं चाहें तो निर्जला व्रत रख सकती हैं या फिर स्वास्थ्य के अनुसार फलाहार खा सकती हैं।

पूजा की आसान विधि (Karwa Chauth 2026 Puja Rituals)

  • करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। 
  • भगवान के सामने व्रत रखने का संकल्प लें।
  • शाम के समय माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें। 
  • देवी मां को रोली, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें।
  • करवा चौथ की व्रत कथा ध्यान से सुनें।
  • रात में जब आसमान में तारे निकल आएं, तो हाथ में जल का लोटा लेकर तारों को अर्घ्य दें, हाथ जोड़कर प्रणाम करें और जल पीकर अपना व्रत पूरा करें।
  • इसके बाद पूजा में हुई गलती के लिए माफी मांगे।

पूजा मंत्र

  • ॐ सोमाय नमः।।
  • ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृतत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात्।।

Related Puja

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
310 devotees have booked this puja
Book Puja
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
310 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
टैरो प्रीतिका नायक

टैरो प्रीतिका नायक

₹25/min₹5/min
टैरो गौरी

टैरो गौरी

₹36/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
View all
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
310 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Wed 07 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
265 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Wed 07 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
274 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure