Ketu Nakshatra Gochar: केतु 29 मार्च को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, माना जा रहा है कि केतु के चाल परिवर्तन से कुछ राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता पड़ सकती है।
Ketu Nakshatra Gochar: ज्योतिषशास्त्र में केतु ग्रह को आध्यात्म, मोह माया से मुक्त, वैराग्य का कारक माना गया है। केतु हर 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, ठीक इसी प्रकार लगभग 8 से 9 महीने में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इस समय केतु सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर हैं। लेकिन 29 मार्च की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि केतु के चाल परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ेगा। जब केतु मघा नक्षत्र में जाते हैं तब जातकों को होंठ और ठुड्डी पर चोट लगने के आसार होते हैं, अपने किए का फल मिलता है और त्वचा से संबंधित परेशानियां सामने दिखती हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी भी केतु ही हैं, ऐसे में हम जानेंगे कि केतु के स्वनक्षत्र गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
मेष राशि
मेष राशि के पांचवे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। इस समय आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने कर्मों के अनुसार परिणाम मिलेंगे, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। शारीरिक रूप से होंठ या ठुड्डी पर चोट लगने की संभावना है, साथ ही गैस्ट्रिक समस्या और पीठ दर्द परेशान कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के दूसरे भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है, क्योंकि बचत में कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है। चेहरे पर चोट लगने के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें। अचानक धन हानि या निवेश में नुकसान हो सकता है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य और मन दोनों का ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि के आठवें भाव में केतु चाल बदल रहे हैं। अचानक से आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, किसी बात को लेकर मन में निराशा या उदासी रह सकती है। इस दौरान ज्योतिष और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। लव लाइफ में स्थिति गंभीर रहेगी और पैचअप की संभावना कम नजर आ रही है। इस समय आपको इमोशमल सपोर्ट की जरूरत होगी, लेकिन सहयोग कम मिल सकता है।