
Right Eye Twitching: जब भी हमारे साथ कोई घटना घटने वाली होती है या फिर कुछ अच्छा होने वाला होता है तो इस बात का संकेत अक्सर हमें मिल ही जाता है। कुछ संकेत हमें सपनों से मिलते हैं और कुछ हमें हमारे शरीर के अंग संकेत दे देते हैं। इसी प्रकार से जब भी हमारी आंख फड़कती है तो कहा जाता है कि या तो हमारे साथ कुछ अच्छा होगा या फिर कुछ बुरा, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी कौन सी आंख फड़क रही है। इसी प्रकार से जानते हैं कि महिला और पुरुषों की दाईं आंख फड़कना किस बात की ओर करता है इशारा।
ज्योतिष के अनुसार, जब किसी पुरुष की दाहिनी आंख फड़कती है तो यह अचानक लाभ या धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है।
यदि दाहिनी आंख का निचला हिस्सा फड़कता है तो इसे परिवार के पुरुष सदस्यों के लिए शुभ माना जाता है, जो सौभाग्य का संकेत है।
ज्योतिष शास्त्र में आमतौर पर दाहिनी आँख फड़कने को खुशी और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। अगर दाहिनी आँख का मध्य भाग फड़कता है तो इसका मतलब है कि आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश हैं और आपको यात्रा का मौका मिल सकता है।
यदि भौंहों का क्षेत्र फड़कता है, तो इसका अर्थ हो सकता है कि कोई अच्छी खबर आने वाली है या पुरुष की साथी कुछ विशेष योजना बना रही है।
इसके विपरीत, महिलाओं के लिए दाहिनी आंख का फड़कना शुभ नहीं माना जाता है।
यदि दाहिनी आंख का ऊपरी भाग फड़कता है तो यह देरी, प्रतिकूल परिणाम, हानि, वाद-विवाद, निराशा और बुरी खबर से जुड़ा है।
जब निचली पलक फड़कती है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि महिलाओं को दिन-प्रतिदिन की कठिनाइयों, अचानक वित्तीय नुकसान और अनियोजित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
महिलाओं के लिए दाहिनी आंख की भौंह का फड़कना भी शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे उनके निजी और व्यावसायिक जीवन में अचानक बहस, संघर्ष और चिड़चिड़ापन आ सकता है।
भारतीय ज्योतिष में महिलाओं की दाहिनी आंख फड़कना अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर किसी महिला को ऐसा अनुभव हो तो उसे अपना ख्याल रखना चाहिए और खुद की देखभाल का अभ्यास करना चाहिए।
Connect with India's best astrologers




