
इस माह कुंभ राशि वाले रिश्तों, साझेदारी और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर अधिक विचारशील रह सकते हैं। शनि मीन राशि में वक्री होकर आपके दूसरे भाव में रहेंगे, सिंह राशि में गुरु, मंगल और केतु की युति आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगी। इस समय कुछ फैसले आने वाले कल की दिशा तय कर सकते हैं इसलिए परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना जरूरी होगा।
नौकरी में लगे कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर में कामकाज के साथ भागदौड़ व्भी अधिक रहेगी। महीने के शुरुआती दिनों में अधिकारियों के सामने अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिल सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी पद प्राप्ति या नौकरी में बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो प्रयास तेज करने का समय है। कारोबार करने वालों के लिए गुरु, मंगल और केतु की सप्तम भाव में युति साझेदारी को विशेष महत्व देगी। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव मिल सकता है पर केवल बड़े लाभ के वादे पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। महीने के मध्य के बाद कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ाने और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाने की संभावनाएं बन सकती हैं। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को अपनी रणनीति में स्पष्टता रखनी चाहिए।
धन के मामले में इस महीने पुरानी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा विचार करना उपयोगी रहेगा। दूसरे भाव में वक्री शनि का गोचर बचत, पारिवारिक धन और खर्चों के प्रति गंभीर दृष्टिकोण अपनाने का संकेत देता है। यदि कोई पुराना भुगतान अटका हुआ है, तो उसे प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित प्रयास करें। साझेदारी के कारोबार में पैसा लगाने या किसी के साथ आर्थिक लेनदेन करने से पहले सभी शर्तें स्पष्ट कर लें।महीने के अंत तक अपने खर्चों का हिसाब रखने से आर्थिक स्थिति को बेहतर ढंग से संभालने में मदद मिल सकती है।
नवंबर में अपनी शारीरिक ऊर्जा और मानसिक सुकून के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है, मंगल की स्थिति जल्दबाजी से बचने और गतिविधियों में सावधानी रखने की सलाह देती है। इस समत पेट से संबंधित रोग भी परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी की सेहत भी मुख्य विषय बनी रह सकती है। सेहत के मामले में नियमित रुप से देखभाल जरूरी है।
इस माह के दौरान घरेलू मामलों में आपका ध्यान बना रहेगा। शनि के दूसरे भाव में वक्री होने से पुरानी बातें या काम फिर से आपका ध्यान मांग सकती हैं। किसी सदस्य की जरूरत के लिए आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार निर्णय लें। तीन ग्रहों का प्रभाव सातवें भाव में होने से वैवाहिक जीवन में विचारों के अंतर को सामने ला सकती है। किसी बात पर असहमति होने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सामने वाले का पक्ष समझने का प्रयास करें। अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है लेकिन परिवार की अपेक्षाओं के साथ अपनी प्राथमिकताओं को भी महत्व देना जरूरी होगा।
Connect with India's best astrologers




