Logo

Mangal Shani Yuti: मंगल और शनि मिलकर बना रहे ज्वालामुखी योग, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 03 Apr 2026 06:10 PM IST
Mangal Shani Yuti: मंगल और शनि मिलकर बना रहे ज्वालामुखी योग, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Mangal Shani Yuti: मीन राशि में मंगल और शनि मिलकर ज्वालामुखी योग बना रहे हैं। माना जा रहा है कि इस योग से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से असर पड़ेंगे। 
Mangal Shani Yuti: ज्योतिषशास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, वहीं शनि को ग्रहों का कर्मदाता और न्यायदाता कहा जाता है। इस समय मंगल और शनि दोनों ही मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से जब मंगल और शनि एक साथ आते हैं तो ज्वालामुखी योग का निर्माण होता है जिसके परिणाम कई बार नकारात्मक भी देखे जाते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि मीन राशि में ज्वालामुखी योग बनने से सभी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा। 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में मंगल-शनि की युति बन रही है। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं और यात्रा आपके लिए लाभदायक रह सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा> किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। नौकरी या काम के क्षेत्र में अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्यारहवें भाव में यह युति बन रही है। इस दौरान कामकाज में तेजी आएगी और आपके प्रयास सफल होंगे। लेकिन ध्यान रखें कि अपनी सोच दूसरों पर थोपने से बचें। वरिष्ठ लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और उनके सहयोग से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के दसवें भाव में मंगल-शनि की युति हो रही है। इस दौरान कामकाज में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होगी। अगर आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। नए लोगों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के नौंवे भाव में यह युति बन रही है, जो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी मुलाकात अलग संस्कृति और विचारधारा वाले लोगों से होगी। आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में नई शुरुआत के लिए प्रयास करते रहें, सफलता मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के आठवें भाव में मंगल और शनि की युति बन रही है। इस समय अचानक लाभ के साथ-साथ अचानक परेशानी या दुर्घटना के भी योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। आपको सलाह है कि गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार के वरिष्ठ लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के सातवें भाव में मंगल और शनि मिलकर ज्वालामुखी योग बना रहे हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें। सुझाव है कि असंतोष की भावना से बचें। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी।





तुला राशि

तुला राशि के छठे भाव में यह युति बन रही है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। काम में आगे बढ़ेंगे, लेकिन रिश्तों का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में यह युति आपके लिए ठीक रहेगी। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। आप रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।

धनु राशि

धनु राशि के चौथे भाव में मंगल और शनि की यह युति बन रही है। इस समय परिवार में थोड़ा तनाव या मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। घर या संपत्ति से जुड़ी खरीदारी के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी विवादों में सावधानी रखें।

मकर राशि

मकर राशि के तीसरे भाव में यह युति हो रही है। यह समय मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा। काम में तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और दोस्ती मजबूत होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में यह युति बन रही है, जो आपके लिए अच्छा संकेत देती है। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।   

मीन राशि

मीन राशि के लग्न भाव में मंगल-शनि की युति हो रही है। इस दौरान मन में उलझन या द्वंद्व बना रह सकता है। काम के क्षेत्र में तेजी आएगी और आप सक्रिय रहेंगे। व्यापार में साझेदारी करते समय सावधानी रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

Related Puja

सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
195 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
195 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
टैरो रोमी

टैरो रोमी

26/min₹5/min
गजेंद्र शर्मा

गजेंद्र शर्मा

28/min₹5/min
View all
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
195 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
142 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
494 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure