Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि मंगल के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक तरीके से पड़ता है।
Mangal Gochar 2026: मंगल को साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इस समय मंगल कुंभ राशि में हैं और 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि मंगल का गोचर सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ रहा है। चलिए जानते हैं कि मंगल गोचर का सभी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के बारहवें भाव में मंगल का गोचर होने वाला है। मंगल का यह गोचर आपके लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको यात्रा के कई अवसर मिल सकते हैं, खासकर बाहर जाने या काम के सिलसिले में घूमने का योग बनेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी और खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, खासकर नींद और तनाव को लेकर सतर्क रहें। रिलेशनशिप में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा उम्मीद ना रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। सोशल सर्कल में आपकी एक्टिविटी बढ़ेगी और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में लाभ होगा। घर-परिवार में कुछ बदलाव संभव हैं, लेकिन ये आपके पक्ष में रहेंगे। पढ़ाई और एजुकेशन के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए उनके दसवें भाव में मंगल का गोचर होगा। करियर और कामकाज के क्षेत्र में यह समय विस्तार और नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। हालांकि अधिकारियों या सीनियर्स से बहस करने से बचें। लंबी और धार्मिक यात्राओं के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए उनके नौंवे भाव में मंगल का गोचर होगा। इस दौरान कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन साझेदारी में किए गए कामों में प्रगति होगी। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। पिता के करियर में उन्नति के योग हैं। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन सतर्कता जरूरी है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आठवें भाव में मंगल की एंट्री होने वाली है। यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक से कुछ काम बनेंगे, लेकिन साथ ही कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। यात्राओं के योग बनेंगे, पर सावधानी बरतें। सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखें, खासकर नसों या थकान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के उनके सातवें घर में मंगल गोचर करेंगे। घर-परिवार और रिश्तों में व्यस्तता बढ़ेगी। इस दौरान तनाव और आपसी मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। विवाहित जीवन में शांति बनाए रखने के लिए समझदारी जरूरी होगी। जीवनसाथी को आपके सहयोग की जरूरत पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। बिजनेस में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए उनके छठे भाव में मंगल प्रवेश करेंगे। कंपटीशन के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि विरोधियों का प्रभाव भी बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप लोन, एजुकेशन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो थोड़ी रुकावट आ सकती है। सेहत और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए उनके पांचवे भाव में मंगल का गोचर होगा। इस दौरान आपको माता-पिता से अच्छा प्राप्त हो सकता है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि संतान की ओर से थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। क्रिएटिविटी में मन कम लगेगा और आप अकेले रहना पसंद कर सकते हैं। पढ़ाई में फोकस थोड़ा कम रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन रिलेशनशिप में थोड़ा दूरी का एहसास हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए उनके चौथे भाव में मंगल का प्रवेश होगा। इस समय घर-परिवार में तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है, खासकर माता या किसी बड़े के साथ व्यवहार में कठोरता से बचें। निर्णय जल्दबाजी में न लें। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है। बच्चों की तरफ से चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए उनके तीसरे भाव में मंगल का गोचर होगा। आपकी मेहनत और प्रयासों में वृद्धि होगी और उसका फल भी आपको मिलेगा। यह समय आपको यह समझने का मौका देगा कि कौन आपके साथ खड़ा है। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, लेकिन सामान का ध्यान रखें। छोटे भाई-बहनों की ओर से थोड़ी चिंता हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए उनके दूसरे भाव में मंगल प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आपके कार्यक्षेत्र में सुधार और स्थिरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के संकेत हैं और धन लाभ के योग बनेंगे। घर में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। सेहत के मामले में खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल का गोचर उनके लग्न भाव में होगा। यह गोचर आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप मन में बहुत सी बातें रखेंगे, लेकिन उन्हें व्यक्त करने का समय कम मिलेगा। अपनों को लेकर चिंता और सोच ज्यादा रहेगी। काम में बदलाव की इच्छा होगी, लेकिन आर्थिक सीमाएं आपको रोक सकती हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।