
मेष राशि - नौकरी के प्रस्ताव आएंगे
मेष राशि के दसवें भाव में मंगल चाल परिवर्तन करेंगे। इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए ये सम अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और अविवाहित लोगों के जीवन में शादी के योग बनते नजर आएंगे। प्रेम विवाह करने की चाह रखने वाले लोगों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सिर के ऊपर से लोन का दबाव कम होगा।
साल 2026 में होने वाले सभी ग्रह गोचर के बारे में जानने के लिए यहां दबाएं
कन्या राशि - किसी खास व्यक्ति की एंट्री
कन्या राशि के पांचवे भाव में मंगल का नक्षत्र गोचर होगा। इस समय आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है जिसके साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। इस दौरान आपके आय के स्रोत भी बढ़ेंगे जिसके कारण आप पर मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में मेहमान का आगमन हो सकता है, संभव है कि कोई मांगलिक कार्य हो।
मकर राशि - कार्यक्षेत्र पर पदोन्नति
मकर राशि के लग्न भाव में मंगल नक्षत्र गोचर करेंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि दखी जा सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। विवाहित लोगों के जीवन में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। कोई पुराना अटका कार्य अब बनता नजर आएगा। जो लोग निवेश करते हैं, उनके लिए ये समय सुनहरा साबित हो सकता है। इसके साथ ही आपके कार्यक्षेत्र पर आपकी भूमिका बढ़ सकती है और साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
Connect with India's best astrologers




