Logo

Budh Gochar 2026: मीन राशि में बुध करेंगे गोचर, जानें मेष से मीन वालों पर कैसा पड़ेगा असर

शालू मिश्राशालू मिश्राUpdated 03 Apr 2026 11:21 AM IST
Budh Gochar 2026: मीन राशि में बुध करेंगे गोचर, जानें मेष से मीन वालों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Budh Gochar 2026: बुध इस समय मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। आपको बता दें कि बुध का गोचर 11 अप्रैल को होने वाला है। माना जा रहा है कि गुरु की राशि में बुध की एंट्री से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार के प्रभाव पड़ेंगे। 
Budh Gochar 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रहो को बुद्ध, वाणी, संवाद और तर्कक्षमता का कारक माना जाता है। इस समय बुध ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं और 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की राशि में बुध का प्रवेश 11 अप्रैल की रात्रि 1 बजकर 20 मिनट पर होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बुध के मीन राशि में जाने से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से असर पड़ने वाला है। 

मेष राशि 

मेष राशि के बारहवें भाव में बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इस समय आपके खर्च बने रहने वाले हैं। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार की स्थिति देखी जा सकती है। लेकिन बिजनेस में कुछ ऐसे योग भी बनेंगे जिसमें आप परेशान नजर आएंगे। सिंगल जातकों के जीवन में किसी स्त्री की एंट्री हो सकती है। सेहत के लिहाज से देखें तो ये समय अनुकूल है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए उनके ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा, ये समय आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन आपको हर काम संभलकर करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी दे सकते हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। करियर में भागदौड़ ज्यादा रहेगी और मेहनत लगातार बनी रहेगी। कम्युनिकेशन सही रहने वाली है फिर भी सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए उनके दसवें भाव में बुध का गोचर होगा, इस दौरान कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन अधिकारियों द्वारा आपके काम को नजरअंदाज किया जा सकता है। आप जो बातें रखेंगे, उनमें लोग तर्क कम निकाल पाएंगे या उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। आपकी मेहनत का क्रेडिट किसी और को मिल सकता है जिसके कारण मन में उदासी बनी रह सकती है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के लिए उनके नौंवे भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतना जरूरी है वरना किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों की तरफ से चिंता रहेगी और उनकी जिम्मेदारी भी आपको उठानी पड़ सकती है। कंपटीशन बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए उनके आठवें भाव में बुध का गोचर होगा। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए पैसों को संभालकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। काम को आराम और धैर्य से करें। रिश्तों में जल्दबाजी न करें और सुझाव है कि अपने फैसले दूसरों पर ना थोपें। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए उनके सातवें भाव में बुध का गोचर होगा, माना जा रहा है कि ये समय आपके लिए थोड़ा धीमा रहेगा। सामाजिक स्तर पर यात्राएं हो सकती हैं और सोशल एक्टिविटीज में आप भागीदारी भी ले सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करते समय सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें।





तुला राशि 

तुला राशि के लिए उनके छठे भाव में बुध का गोचर होगा, इस दौरान यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने जरूरी दस्तावेजों का खास ध्यान रखें। इस समय आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से उन्हें संभाल लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत या किसी जुर्माने के कारण पैसा खर्च हो सकता है। रिलेशनशिप के लिए समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लिए उनके पांचवे भाव में बुध का गोचर होगा। ये समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। नए दोस्त बनेंगे, लेकिन सलाह है कि जल्दी किसी पर भरोसा न करें। क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष पर अधिक ध्यान देना होगा। रिलेशनशिप की स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए उनके चौथे भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी प्रकार की संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के लिए उनके तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि रिलेशनशिप में थोड़ी नोक-झोंक बनी रह सकती है। करियर में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए उनके दूसरे भाव में बुध का गोचर होगा। इस समय आपको माता की ओर प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। सलाह है कि बहस करने से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। दांत या त्वचा से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। बैंक से जुड़े काम या कागजी प्रक्रिया बहुत ध्यान से करें।

मीन राशि 

मीन राशि के लिए उनके लग्न भाव में बुध का गोचर होगा। माना जा रहा है कि बुध गोचर का आपके दांपत्य जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन घर-परिवार पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

Related Puja

सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
496 devotees have booked this puja
Book Puja
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
496 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

45/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
गजेंद्र शर्मा

गजेंद्र शर्मा

28/min₹5/min
दिव्यांश

दिव्यांश

20/min₹5/min
View all
सूर्य ग्रह शांति पूजा
Earn Respect and Fame

सूर्य ग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
496 devotees have booked this puja
Book Puja
नजर दोष शांति पूजा
For happiness in family life and relationships.

नजर दोष शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
419 devotees have booked this puja
Book Puja
नवग्रह शांति पूजा
Negative problems caused by the nine planets are removed.

नवग्रह शांति पूजा

Sun 05 July 2026
Navgrah Shani Mandir, Ujjain
Prasad Box
451 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure