
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए उनके दसवें भाव में बुध का गोचर होगा, इस दौरान कामकाज में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन अधिकारियों द्वारा आपके काम को नजरअंदाज किया जा सकता है। आप जो बातें रखेंगे, उनमें लोग तर्क कम निकाल पाएंगे या उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। आपकी मेहनत का क्रेडिट किसी और को मिल सकता है जिसके कारण मन में उदासी बनी रह सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए उनके आठवें भाव में बुध का गोचर होगा। इस समय खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए पैसों को संभालकर खर्च करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। काम को आराम और धैर्य से करें। रिश्तों में जल्दबाजी न करें और सुझाव है कि अपने फैसले दूसरों पर ना थोपें।
तुला राशि
तुला राशि के लिए उनके छठे भाव में बुध का गोचर होगा, इस दौरान यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन अपने जरूरी दस्तावेजों का खास ध्यान रखें। इस समय आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से उन्हें संभाल लेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत या किसी जुर्माने के कारण पैसा खर्च हो सकता है। रिलेशनशिप के लिए समय अनुकूल है।
Connect with India's best astrologers




