
Mohini Ekadashi: प्रति वर्ष वैशाख मास शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। ये तिथि भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है जिन्होंने समुद्र मंथन के दौरान असुरों से अमृत लेकर देवताओं को पिलाया था।
माना जाता है कि इस दिन विधिवत पूजा-पाठ करने से श्रीहरि का आशीर्वाद का प्राप्त होता है और जीवन के समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में जान लेते हैं कि इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा और कौन-कौन से शुभ संयोग बनेंगे। इस साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल की शाम 6 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 27 अप्रैल की शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और व्रत का पारण 28 अप्रैल को किया जाएगा। पारण का समय 28 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त 04:17 ए एम से 05:00 ए एम
प्रातः सन्ध्या 04:39 ए एम से 05:44 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:23 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:52 पी एम से 07:14 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:53 पी एम से 07:58 पी एम
अमृत काल 02:41 पी एम से 04:20 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:56 पी एम से 12:40 ए एम, अप्रैल 28
Connect with India's best astrologers




