Logo

Pitru Paksha 2026: क्या जीते-जी कर सकते हैं अपना श्राद्ध? जानें गरुड़ पुराण के अनोखे नियम!

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 07 Oct 2026 03:57 PM IST
Pitru Paksha 2026: क्या जीते-जी कर सकते हैं अपना श्राद्ध? जानें गरुड़ पुराण के अनोखे नियम!

Special Things

Pitru Paksha 2026 Self Shradh Rules: क्या कोई व्यक्ति जीवित रहते हुए अपना श्राद्ध कर सकता है? गरुड़ पुराण के अनुसार जानें आत्म श्राद्ध का नियम, महत्व और यह किसे और क्यों करना चाहिए?

पितृ पक्ष का समय आमतौर पर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करने का पावन अवसर माना जाता है। सनातन परंपरा में यह माना जाता है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पुत्र या परिवार के लोग उसका श्राद्ध कर्म करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई इंसान जीवित रहते हुए खुद का श्राद्ध कर सकता है? सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन गरुड़ पुराण और हिंदू धर्मशास्त्रों में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। जीवित रहते हुए खुद का श्राद्ध करने की प्रक्रिया को आत्म श्राद्ध कहा जाता है। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार, जीते-जी अपना श्राद्ध कौन कर सकता है और इसके क्या नियम हैं?

क्या कहता है गरुड़ पुराण?

गरुड़ पुराण के अनुसार, मनुष्य की जिंदगी कितने दिनों की होती है यह तय नहीं है? कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति की कोई संतान नहीं होती या फिर उसकी संतान धर्म-कर्म से ज्यादा जुड़ाव नहीं रखती। ऐसे में व्यक्ति को यह चिंता रहती है कि मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को शांति मिलेगी या नहीं? शास्त्रों में विधान है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी मुक्ति चाहता है, तो वह जीवित रहते हुए ही पूरी विधि-विधान के साथ अपना पिंड दान और श्राद्ध कर सकता है। इसे ही आत्म-श्राद्ध कहा जाता है।

कौन कर सकता है जीते-जी अपना श्राद्ध?

  • संतानहीन व्यक्ति: जिन लोगों की कोई संतान नहीं होती, वे अपने जीवन काल में ही अपना श्राद्ध कर सकते हैं।
  • संन्यासी: जो लोग गृहस्थ जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण करते हैं, वे संन्यास लेने से पहले अपना पिंड दान और आत्म श्राद्ध करते हैं, ताकि उनका सांसारिक मोह खत्म हो जाए।
  • अकेले रहने वाले बुजुर्ग: ऐसे लोग जिनका कोई वारिस या रिश्तेदार नहीं है, वे अपनी आत्मा की शांति के लिए जीते-जी यह धार्मिक कर्म कर सकते हैं।

आत्म-श्राद्ध के  नियम और विधि

  • पवित्र तिथियों पर: आत्म-श्राद्ध आमतौर पर पितृ पक्ष के दौरान, कुंभ मेला के समय या किसी पवित्र नदी के तट (जैसे काशी, प्रयागराज या गया) पर किया जाता है।
  • पिंड दान: व्यक्ति खुद बैठकर कुशा, काले तिल, जौ और जल से अपना तर्पण करता है। इसके बाद अपने नाम का पिंड दान किया जाता है।
  • संन्यास जैसा जीवन : अपना श्राद्ध खुद करने के बाद माना जाता है कि व्यक्ति का सांसारिक रूप से पुनर्जन्म हो गया है। इसके बाद उस व्यक्ति को बहुत ही सात्विक, शांत और भक्तिपूर्ण जीवन जीना होता है।
  • दान-पुण्य: इस दौरान गोदान, वस्त्र दान, अन्न दान और स्वर्ण दान करने का विशेष महत्व है, ताकि जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल सके।

जीते-जी श्राद्ध करने के लाभ

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में धर्मपूर्वक आत्म श्राद्ध करता है, उसे मृत्यु के बाद यमलोक के कष्ट नहीं सहने पड़ते। इसके साथ ही उसकी आत्मा को प्रेत योनि में नहीं भटकना पड़ता और सीधे बैकुंठ में स्थान प्राप्त होता है।

Related Puja

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
168 devotees have booked this puja
Book Puja
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
168 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो रोमी

टैरो रोमी

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो श्री प्रकाश

एस्ट्रो श्री प्रकाश

₹25/min₹5/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
View all
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
168 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Wed 07 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
358 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Wed 07 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
296 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure