Special Things
Pitru Paksha Dwadashi Shradh 2026: पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि पर श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है। आइए द्वादशी श्राद्ध के नियम, तर्पण की आसान विधि, सामग्री और इसका धार्मिक महत्व समझते हैं।
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को समर्पित है। 16 दिनों तक चलने वाले इस पितृ पक्ष में हर दिन की तिथि का अपना एक विशेष महत्व होता है। इनमें से द्वादशी तिथि का श्राद्ध बेहद खास माना गया है। इसे बारहवीं का श्राद्ध भी कहा जाता है। अगर आपके परिवार में किसी परिजन का निधन किसी भी महीने की द्वादशी तिथि को हुआ था, तो उनका श्राद्ध इसी दिन किया जाता है। इसके अलावा, जिन लोगों ने संन्यास लिया था या जो साधु थे, उनका श्राद्ध भी द्वादशी तिथि को ही करने का विधान है। आइए जानते हैं द्वादशी श्राद्ध (Pitru Paksha Dwadashi Shradh 2026) का महत्व, पूजन के नियम और तर्पण करने की सही विधि।
द्वादशी श्राद्ध का धार्मिक महत्व (Dwadashi Shradh 2026 Significance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि पर श्राद्ध करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से किया गया तर्पण पितरों की आत्मा को तृप्त करता है, जिन परिवारों में पितृ दोष की समस्या होती है या संतान प्राप्ति में बाधा आ रही होती है, उनके लिए द्वादशी श्राद्ध का नियमपूर्वक पालन करना बेहद जरूरी होता है।
द्वादशी श्राद्ध के मुख्य नियम (Dwadashi Shradh 2026 Rules)
- सही समय: श्राद्ध कर्म हमेशा दोपहर के समय किया जाता है। इसे सुबह या शाम के समय करने से बचना चाहिए। दोपहर 11:30 बजे से लेकर 2:30 बजे के बीच का समय तर्पण के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
- सात्विक भोजन: इस दिन घर में सात्विक भोजन बनाएं। भोजन में खीर, पूरी, सब्जी और दाल मुख्य रूप से बनाई जाती है। भोजन पकाने में प्याज, लहसुन, मसूर की दाल या बासी चीजों का प्रयोग बिल्कुल न करें।
- पंचबली भोग: ब्राह्मण को भोजन कराने से पहले 'पंचबली' निकालना चाहिए। यानी भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कुत्ते, कौवे, देव और चींटियों के लिए अलग निकाला जाता है।
द्वादशी श्राद्ध तर्पण के नियम (Dwadashi Shradh 2026 Tarpan Rules)
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पवित्र वस्त्र धारण करें।
- दोपहर के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठें। हाथ में कुशा, काले तिल, जौ और गंगाजल मिलाकर जल तैयार करें और अपने पितरों का ध्यान करते हुए उन्हें तीन बार जलांजलि दें।
- इसके बाद किसी सुयोग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं।
- भोजन के बाद अपनी क्षमता के अनुसार ब्राह्मण को वस्त्र, फल, अनाज या दक्षिणा दें और उनका आशीर्वाद लें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान (Dwadashi Shradh 2026 Rules )
- श्राद्ध के दिन घर का माहौल शांत और खुशहाल रखें। किसी भी प्रकार का कलह या वाद-विवाद न करें।
- इस दिन लोहे के बर्तनों के बजाय तांबे, पीतल या कांस्य के बर्तनों का प्रयोग पूजन में करें।
- किसी भी बुजुर्ग, अतिथि या पशु-पक्षी का अपमान न करें। द्वार पर आए किसी भी व्यक्ति या जीव को भूखा न लौटाएं।