Logo

Pitru Paksha 2026: नवमी श्राद्ध आज, एक क्लिक में जानें तर्पण के नियम और महत्व

Vaishnavi DwivediVaishnavi DwivediUpdated 04 Oct 2026 11:20 AM IST
Pitru Paksha 2026: नवमी श्राद्ध आज, एक क्लिक में जानें तर्पण के नियम और महत्व

Special Things

नवमी श्राद्ध का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व माना गया है। यह दिन घर की दिवंगत माताओं,बहनों और सुहागिन महिलाओं के श्राद्ध और तर्पण के लिए समर्पित है। अगर आप अपने परिवार की पूर्वज महिलाओं का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो नवमी श्राद्ध के दिन इन मुख्य बातों का विशेष ध्यान रखें।

पितृ पक्ष में पड़ने वाली नवमी तिथि को मातृ नवमी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में इस तिथि का स्थान बेहद पवित्र और फलदायी माना गया है। यह दिन विशेष रूप से परिवार की दिवंगत महिलाओं को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवमी तिथि (Navami Shradh 2026) पर माताओं का श्राद्ध और तर्पण करने से 'मातृ ऋण' से मुक्ति मिलती है और घर में सुख, शांति और वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

नवमी श्राद्ध तर्पण विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पवित्र कपड़े पहनें। 
  • तर्पण हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके किया जाता है।
  • तांबे या पीतल के लोटे में शुद्ध जल, गंगाजल, कच्चा दूध, अक्षत और काले तिल मिलाएं। 
  • हाथ में कुशा धारण करके अंगूठे के माध्यम से जल अर्पण करें।
  • तर्पण करते समय पूर्वज महिलाओं का ध्यान करें और उनसे जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगें।
  • भोजन बनने के बाद सबसे पहले पंचबलि यानी गाय, कुत्ता, कौआ, देव और चींटी के लिए भोजन का हिस्सा अलग निकालें।

मातृ नवमी पर क्या दान करें?

  • सुहाग सामग्री: इस दिन किसी सुहागिन महिला को सुहाग की वस्तुएं दान करें।
  • अन्न और वस्त्र दान: हरे रंग की साड़ी या वस्त्र, मडुआ, गेहूं, चावल और हरी सब्जियों का दान बहुत शुभ माना जाता है।
  • ब्राह्मण भोजन: इस दिन किसी ब्राह्मणी को घर बुलाकर आदरपूर्वक भोजन कराएं और क्षमता के अनुसार दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।

नवमी श्राद्ध पर ध्यान रखें ये बातें

  • कुतुप काल में करें पूजा: श्राद्ध और तर्पण का काम हमेशा दोपहर के समय कुतुप मुहूर्त में ही करें।
  • लोहे के बर्तन वर्जित: भोजन बनाने या तर्पण में लोहे और प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग न करें। तांबे, पीतल या मिट्टी के बर्तन अच्छे माने जाते हैं।
  • तामसिक भोजन से दूर रहें: घर में पूर्ण सात्विकता बनाए रखें। लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह वर्जित रखें।

।।पितृ देव की आरती।।


जय जय पितर जी महाराज,

मैं शरण पड़ा तुम्हारी,

शरण पड़ा हूं तुम्हारी देवा,

रख लेना लाज हमारी,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

आप ही रक्षक आप ही दाता,

आप ही खेवनहारे,

मैं मूरख हूं कछु नहिं जानू,

आप ही हो रखवारे,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,

करने मेरी रखवारी,

हम सब जन हैं शरण आपकी,

है ये अरज गुजारी,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

देश और परदेश सब जगह,

आप ही करो सहाई,

काम पड़े पर नाम आपके,

लगे बहुत सुखदाई,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

भक्त सभी हैं शरण आपकी,

अपने सहित परिवार,

रक्षा करो आप ही सबकी,

रहूं मैं बारम्बार,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

जय जय पितर जी महाराज,

मैं शरण पड़ा हू तुम्हारी,

शरण पड़ा हूं तुम्हारी देवा,

रखियो लाज हमारी,

जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़ा तुम्हारी।।

Related Puja

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान
A Sacred Tribute to Your Ancestors

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान

Sun 04 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
117 devotees have booked this puja
Book Puja
मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान
A Sacred Tribute to Your Ancestors

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान

Sun 04 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
117 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

₹45/min₹28/min
टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

₹26/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

₹35/min₹5/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
View all
मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान
A Sacred Tribute to Your Ancestors

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष अनुष्ठान

Sun 04 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
117 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Mon 05 October 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
326 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा
For the peace of known and unknown ancestors and for liberation from ancestral debt.

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ ऋण मुक्ति महापूजा, तिल तर्पण और गौ सेवा

Mon 05 October 2026
Pishach Mochan Kund, Kashi
368 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure